फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Junior Asia Cup gold medallists receive grand welcome

Jalandhar News: जूनियर एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Sun, 20 Sep 2026 04:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 20 Sep 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Junior Asia Cup gold medallists receive grand welcome
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। चीन में हुए जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस चैंपियन टीम में पंजाब के चार खिलाड़ी शामिल थे। जालंधर के मिठापुर ग्राउंड में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

टीम ने जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। युवा खिलाड़ी प्रभ ने कहा कि पहले ही टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतना एक सपने जैसा है। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है। मनमीत सिंह ने कहा कि शुरुआती दबाव से उबरकर उन्होंने शानदार खेल दिखाया। स्वागत समारोह में पूर्व ओलंपियन और विधायक परगट सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। मिठापुर ग्राउंड को हॉकी का मक्का कहा जाता है, वहीं खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब हमेशा से भारतीय हॉकी की नर्सरी रहा है। संसारपुर, मिठापुर, खुसरोपुर और कुक्कड़ पिंड की इस बेल्ट ने देश को कई महान खिलाड़ी दिए हैं। यह सिलसिला आज भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed