फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर काश पटेल और उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस की सगाई हो गई है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की। विल्किंस ने पटेल के साथ एक फोटो शेयर की और अपनी नई डायमंड रिंग दिखाई।
2 of 8
एलेक्सिस विल्किंस
- फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
इसके साथ ही उन्होंने मजाक में फोटो का कैप्शन लिखा, 'अब मामला कानून के हाथ में है।' पटेल और विल्किंस 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का फर्क है। पटेल ने फरवरी 2025 में एफबीआई डायरेक्टर के तौर पर शपथ ली थी और उस समय विल्किंस भी वहां मौजूद थीं।
3 of 8
एलेक्सिस विल्किंस
- फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
एलेक्सिस विल्किंस कौन हैं?
एलेक्सिस विल्किंस एक कंट्री सिंगर और पॉलिटिकल कमेंटेटर हैं। उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड में बिताया, लेकिन वे मुख्य रूप से अमेरिका के अर्कांसस में पली-बढ़ीं। जुलाई 2025 में 'द मेगिन केली शो' में उन्होंने बताया कि उन्हें यूरोप में रहना पसंद था, लेकिन रहने के लिए अर्कांसस उनकी पसंदीदा जगह है। प्रेगर यूनिवर्सिटी फाउंडेशन के लिए बनाए गए एक वीडियो में विल्किंस ने बताया कि उनकी परवरिश एक ईसाई परिवार में हुई थी और वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
4 of 8
एलेक्सिस विल्किंस
- फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
कहां से की पढ़ाई?
विल्किंस ने 2020 में नैशविले की बेलमोंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान, वह यूनिवर्सिटी की एथिक्स डिबेट टीम का हिस्सा रहीं। उन्हें विलियम्स-मरे राइटिंग अवॉर्ड और इकोनॉमिक्स क्रिटिकल थिंकिंग अवॉर्ड भी मिला।
5 of 8
एलेक्सिस विल्किंस
- फोटो : इंस्टाग्राम (alexiswilkins)
सिंगिंग के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव
विल्किंस के अनुसार, वह अगस्त 2007 से रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट, परफॉर्मर और राइटर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2023 में अपना पहला एल्बम, EP 'ग्रिट' (Grit) रिलीज किया। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं।