फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक बीच में लिफ्ट अटक जाए तो क्या करें? जानें लें अंदर क्या सावधानियां बरतनी है जरूरी

Tue, 20 Oct 2026 06:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 20 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

Elevator Safety Tips And Rules: आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने की खबरें सुनने और देखने को मिलती रहती हैं। अचानक लिफ्ट अटक जाने पर लोग अक्सर घबरा और परेशान हो जाते हैं। हालांकि, ऐसे समय में हिम्मत बनाए रखना और कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद आवश्यक होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
What to Do If Trapped in an Elevator? Know Essential Safety Tips and Emergency Steps
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें - फोटो : AI

What To Do If Trapped In Elevator: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुमंजिला इमारतों, मॉल और दफ्तरों में लिफ्ट यानी एलिवेटर का इस्तेमाल आम बात हो गई है। लेकिन कई बार अचानक बिजली चले जाने या किसी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट दो मंजिलों के बीच में ही अटक जाती है। ऐसे समय में लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग डर और घबराहट के कारण जल्दबाजी में कोई न कोई ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है।



हालांकि, सही जानकारी और थोड़ी सी समझदारी से इस स्थिति का आसानी से सामना किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लिफ्ट में फंसने पर किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन सी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

Trending Videos
What to Do If Trapped in an Elevator? Know Essential Safety Tips and Emergency Steps
Lift - फोटो : Freepik

लिफ्ट में फंसने पर क्या नहीं करें?

  • अचानक लिफ्ट रुकते ही सबसे पहले अपना आपा न खोएं और खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
  • डर के मारे चीखने-चिल्लाने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की खपत बढ़ जाती है, जिससे घबराहट और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। गहरी सांस लें और हिम्मत बनाए रखें।
What to Do If Trapped in an Elevator? Know Essential Safety Tips and Emergency Steps
lift - फोटो : freepik

इमरजेंसी अलार्म या इंटरकॉम का करें इस्तेमाल

  • लिफ्ट में बने 'अलॉर्म' या 'कॉल' बटन को दबाएं। इससे इमारत के सुरक्षा गार्ड या मेंटेनेंस टीम को तुरंत आपके फंसने की खबर मिल जाती है।
  • इसके अलावा इंटरकॉम के जरिए बाहर मौजूद कर्मचारियों से बात करके अपनी स्थिति की सही जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do If Trapped in an Elevator? Know Essential Safety Tips and Emergency Steps
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें - फोटो : AI

लिफ्ट के दरवाजे को जबरदस्ती खोलने की कोशिश न करें

  • कई लोग घबराहट में लिफ्ट के दरवाजे को हाथों से खींचकर खोलने या धक्का देने लगते हैं। ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
  • जबरदस्ती करने से लिफ्ट का संतुलन बिगड़ सकता है या वह अचानक झटके से गिर सकती है।
विज्ञापन
What to Do If Trapped in an Elevator? Know Essential Safety Tips and Emergency Steps
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें - फोटो : AI

सुरक्षा टीम के आने का इंतजार करें

  • अगर लिफ्ट में मोबाइल नेटवर्क आ रहा है, तो तुरंत 112 या अपने परिचितों को फोन करके सूचना दें।
  • लिफ्ट के अंदर पर्याप्त हवा आती रहती है, इसलिए बिल्कुल न डरें और जब तक सुरक्षाकर्मी बाहर से मदद न पहुंचाएं, तब तक अंदर ही सुरक्षित रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed