घर में नल से पानी की धार धीमी होना काफी आम समस्या है। कई बार लोग इसे सीधे पानी की सप्लाई या पाइपलाइन की बड़ी खराबी समझ लेते हैं, लेकिन समस्या हमेशा इतनी बड़ी नहीं होती जितनी लोग सोचते हैं।
{"_id":"6aa3e682ef37382cfb0604f3","slug":"water-coming-slowly-from-tap-check-these-4-things-before-calling-a-plumber-2026-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में नल से पानी धीरे आ रहा है? प्लंबर बुलाने से पहले ये 4 चीजें जरूर चेक करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
घर में नल से पानी धीरे आ रहा है? प्लंबर बुलाने से पहले ये 4 चीजें जरूर चेक करें
Fri, 11 Sep 2026 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:04 PM IST
सार
अगर घर के नल से अचानक पानी की धार कमजोर हो गई है, तो हर बार प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं होती। कई बार आप कुछ चीजें खुद से भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
नल से पानी कम आने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
नल से पानी कम आने पर क्या करें?
- फोटो : AI Generated
नल से पानी कम आने पर क्या करें?
नंबर 1
- नल के मुंह पर लगा छोटा जालीदार हिस्सा एरेटर कहलाता है
- इसमें पानी के साथ आई मिट्टी, जंग या दूसरी गंदगी जमा हो सकती है
- समय के साथ जमा गंदगी पानी के रास्ते को लगभग बंद कर देती है
- इसलिए एरेटर को सावधानी से खोलकर साफ पानी से धो लें और फिर दोबारा लगा दें
- इससे सफाई के बाद पानी का फ्लो बेहतर हो सकता है
नल से पानी कम आने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- अगर केवल एक नल से पानी धीरे आ रहा है, तो समस्या स्थानीय हो सकती है। लेकिन अगर बाथरूम, किचन और दूसरे नलों में भी पानी कम आ रहा है, तो कारण अलग हो सकता है
- ऐसी स्थिति में घर की मुख्य पानी की सप्लाई, टंकी या पाइपलाइन की तरफ ध्यान देना चाहिए
- हो सकता है कि इनमें कोई दिक्कत हो
विज्ञापन
विज्ञापन
नल से पानी कम आने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- अगर घर में पानी टंकी से आता है, तो ये भी देखें कि टंकी में पर्याप्त पानी है या नहीं
- कम पानी होने पर ऊंचाई के आधार पर कुछ नलों में पानी का दबाव कम महसूस हो सकता है
- टंकी तक पानी पहुंचाने वाली सप्लाई में कोई रुकावट है या नहीं, ये चेक करना भी जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
नल से पानी कम आने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
नंबर 4
- कई घरों में पानी की लाइन पर मुख्य वाल्व लगा होता है
- कभी-कभी ये पूरी तरह खुला नहीं रहता
- अगर हाल में पाइपलाइन का काम हुआ है, तो वाल्व जरूर चेक करें कि ये पूरी तरह खुला है या नहीं