फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब व्हाट्सएप पर भी चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस, बिना लॉगिन किए मिनटों में जानें पासबुक का ब्योरा

Mon, 02 Nov 2026 05:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 02 Nov 2026 05:40 PM IST
सार

  • Check PF Balance on Whatsapp: ईपीएफओ ने व्हाट्सएप सर्विस शुरू की है, जिससे अब बिना पोर्टल पर लॉगिन किए सीधे चैट पर पीएफ बैलेंस देख सकते हैं।
  • आप दिए गए सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ 'Hi' भेजकर अपनी पासबुक और आखिरी पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी पा सकते हैं।

विज्ञापन
Now Check PF Balance on WhatsApp Too: Know Passbook Details in Minutes Without Logging In
व्हाट्सएप पर पीएफ बैलेंस चेक करें - फोटो : Amar Ujala

EPFO Whatsapp Service Helpline Number: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ी सुविधा शुरू कर दी है, जिससे अब पीएफ से जुड़ी जानकारी पाना बेहद आसान हो गया है। अक्सर लोगों को अपना पीएफ बैलेंस देखने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर लंबा प्रोसेस करना पड़ता था और पासवर्ड भूल जाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 



लेकिन अब आप घर बैठे बिना किसी लंबे झंझट के सीधे अपने व्हाट्सएप के जरिए ही अपने पीएफ खाते की पूरी जानकारी पलभर में हासिल कर सकते हैं। यह नई डिजिटल सुविधा करोड़ों खाताधारकों का समय बचाने के साथ ही उनके काम को बेहद आसान बना देगी। आइए बहुत सरल भाषा में जानते हैं कि आप व्हाट्सएप पर कैसे और किन स्टेप्स के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Trending Videos
Now Check PF Balance on WhatsApp Too: Know Passbook Details in Minutes Without Logging In
व्हाट्सएप पर क्या सुविधाएं मिलेंगी? - फोटो : EPFO

व्हाट्सएप पर क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • इस नई सुविधा की मदद से अब आप घर बैठे सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपना मौजूदा पीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
  • इसके साथ ही आप अपने खाते के पिछले 5 लेनदेन और डिजिटल पासबुक को भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Now Check PF Balance on WhatsApp Too: Know Passbook Details in Minutes Without Logging In
pf epfo - फोटो : Adobe Stock

कौन सा नंबर इस्तेमाल करना है?

  • ईपीएफओ की इस सरकारी सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने फोन में आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91 8796441800 को सेव करना होगा।
  • इसके बाद इस नंबर पर मैसेज भेजकर आप अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Now Check PF Balance on WhatsApp Too: Know Passbook Details in Minutes Without Logging In
WhatsApp - फोटो : Adobe stock

चैट शुरू करने का तरीका क्या है?

  • अपने मोबाइल के व्हाट्सएप से इस तय नंबर पर जाकर सिर्फ 'Hi' लिखकर भेजना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने एक ऑटोमैटिक चैट मैन्यु खुल जाता है, इसके बाद आप चेक बैलेंस या डाउलोड पासबुक का विकल्प चुन सकते हैं।
  • विकल्प चुनते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आता है, जिसके बाद ओटीपी डालकर आप अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Now Check PF Balance on WhatsApp Too: Know Passbook Details in Minutes Without Logging In
WhatsApp - फोटो : Adobe stock
किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
  • इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका वह मोबाइल नंबर आपके पीएफ खाते और यूएएन से लिंक होना चाहिए।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होने पर ही सुरक्षा के साथ आपकी सारी जानकारी सुरक्षित रूप से व्हाट्सएप पर मिल सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed