Gas Cylinder Booking 25 Days Limit: रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर इन दिनों ग्राहकों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि शहर में रहने वाले लोगों के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतराल घटाकर पहले की तरह 21 दिन कर दिया गया है।
{"_id":"6aa2c574b36013c22202524c","slug":"lpg-cylinder-refill-booking-gap-rules-explained-clarification-on-21-days-booking-rumour-2026-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या शहरी कनेक्शन के लिए गैस बुकिंग गैप 21 दिन की हो गई है? यहां दूर करें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या शहरी कनेक्शन के लिए गैस बुकिंग गैप 21 दिन की हो गई है? यहां दूर करें कंफ्यूजन
Thu, 10 Sep 2026 08:27 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:27 PM IST
सार
LPG Cylinder Refill Booking Gap Rules: जब से ग्रामीण गैस कनेक्शन के 45 दिन के गैप को कम करके 25 दिन किया गया है, तभी से कुछ सोशल मीडिया ये कहा जा रहा है कि अब पुराने समय के जैसे गैस बुकिंग कर सकते हैं। इसी तर्ज पर कुछ लोग शहर के गैस कनेक्शन के गैप को 25 से 21 दिन का बता रहे हैं। आइए इस लेख में इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम
- फोटो : AI
ग्रामीण ग्राहकों के लिए बदला गया था बुकिंग गैप
- फोटो : Adobe Stock
ग्रामीण ग्राहकों के लिए बदला गया था बुकिंग गैप
- दरअसल, पहले ग्रामीण इलाकों के गैस कनेक्शन धारकों के लिए दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 45 दिनों का अनिवार्य अंतर तय किया गया था।
- अब हाल ही में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से इस 45 दिन की समय सीमा को घटाकर 25 दिन कर दिया है।
- इस फैसले से गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिली है और उन्हें दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है।
शहरों के लिए बुकिंग गैप घटने की अफवाह की सच्चाई
- फोटो : Adobe Stock
शहरों के लिए बुकिंग गैप घटने की अफवाह की सच्चाई
- ग्रामीण क्षेत्रों के नियम में बदलाव के बाद इंटरनेट पर यह अफवाह फैलने लगी कि शहरी ग्राहकों के लिए भी बुकिंग का समय बदलकर 21 दिन कर दिया गया है।
- कई लोग मान बैठे कि वे अब 21 दिन में ही दोबारा सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
- हालांकि, तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि शहरों के लिए 21 दिन वाला कोई भी नया नियम लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में सभी के लिए 25 दिन का बुकिंग गैप लागू
- फोटो : Adobe Stock
वर्तमान में सभी के लिए 25 दिन का बुकिंग गैप लागू
- वर्तमान में देश के सभी शहरी और ग्रामीण एलपीजी ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का नियम एक समान है।
- अब कोई भी घरेलू ग्राहक अपने पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला रिफिल बुक कर सकता है।
- यानी शहरों और गांवों दोनों जगह बुकिंग गैप 25 दिन ही निर्धारित है। इसलिए 21 दिन वाली किसी भी अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें।
विज्ञापन
बिना भ्रम के समय पर ऐसे करें सिलेंडर की बुकिंग
- फोटो : Adobe Stock
बिना भ्रम के समय पर ऐसे करें सिलेंडर की बुकिंग
- अगर आप समय पर गैस पाना चाहते हैं, तो अपनी पिछली डिलीवरी की तारीख से 25 दिन पूरे होने का हिसाब रखें।
- 25 दिन पूरे होते ही आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप या आईवीआरएस के जरिए आसानी से अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- किसी भी भ्रामक खबर से बचने के लिए हमेशा अपनी गैस एजेंसी या आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर ही भरोसा करें।