फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेटिंग लिस्ट में है टिकट और चार्ट बनने के बाद भी नहीं हुआ कंफर्म, तो कितना मिलेगा रिफंड

Thu, 17 Sep 2026 04:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 17 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

IRCTC Waiting Ticket Refund Rules After Chart: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने ट्रेन की टिकट बुक करते हैं तो उन्हें वेटिंग टिकट मिलता है, ऐसे में यात्री के मन में सीट कंफर्म न होने से जुड़े कई सवाल होते हैं। एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर कितना रिफंड मिलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Waiting Ticket Refund Rules: How Much Refund Will You Get If Ticket Not Confirmed After Chart
वेटिंग टिकट कैंसिल रिफंड नियम - फोटो : AI

How Much Refund For Unconfirmed Waiting Ticket: भारतीय रेलवे से यात्रा के लिए टिकट बुक करते समय अक्सर सीट कंफर्म न होने पर वेटिंग लिस्ट का टिकट मिल जाता है। मगर कई बार ट्रेन का अंतिम चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में यात्रियों को समझ नहीं आता कि उनका कितना पैसा वापस मिलेगा और रिफंड पाने की प्रक्रिया क्या होगी।



रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर चार्ट बनने के बाद भी आपका टिकट वेटिंग में ही रह जाता है, तो उस पर किराए का अधिकांश हिस्सा वापस कर दिया जाता है। सिर्प एक निश्चित क्लर्कियल चार्ज ही काटा जाता है। आइए इस लेख में आसान शब्दों में इसके बारे में समझते हैं रिफंड के पूरे नियम।

IRCTC Waiting Ticket Refund Rules: How Much Refund Will You Get If Ticket Not Confirmed After Chart
ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर अपने आप मिलेगा रिफंड - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर अपने आप मिलेगा रिफंड

  • अगर आपने आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट से ऑनलाइन ई-टिकट बुक किया था और चार्ट बनने के बाद भी वह वेटिंग में ही रह जाता है, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाता है।
  • इसके लिए आपको टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं होती।
IRCTC Waiting Ticket Refund Rules: How Much Refund Will You Get If Ticket Not Confirmed After Chart
ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर कितना पैसा काटा जाता है? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर कितना पैसा काटा जाता है?

  • चार्ट बनने के बाद ऑनलाइन वेटिंग टिकट कैंसिल होने पर रेलवे सिर्फ 60 रुपये प्रति यात्री (प्लस जीएसटी) का न्यूनतम चार्ज काटता है।
  • बाकी बचा हुआ पूरा किराया आपके उसी बैंक खाते में 3 से 5 दिनों में वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Waiting Ticket Refund Rules: How Much Refund Will You Get If Ticket Not Confirmed After Chart
काउंटर से लिए गए वेटिंग टिकट के रिफंड का नियम - फोटो : Adobe Stock

काउंटर से लिए गए वेटिंग टिकट के रिफंड का नियम

  • अगर आपने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से वेटिंग टिकट खरीदा था, तो वह अपने आप कैंसिल नहीं होता।
  • इसे कैंसिल कराने के लिए आपको ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले तक काउंटर पर जाना होगा।
  • वहां भी 60 रुपये प्रति यात्री काटकर बाकी नकद पैसा वापस मिल जाएगा।
विज्ञापन
IRCTC Waiting Ticket Refund Rules: How Much Refund Will You Get If Ticket Not Confirmed After Chart
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

RAC टिकट के लिए नियम

  • आपको बता दें कि कई बार वेटिंग टिकट चार्ट तैयार होने के बाद RAC हो जाता है।
  • अच्छी बात है कि अगर किसी यात्री को RAC सीट मिलती है तो वो चाहे तो चार्ट तैयार होने के बाद भी सीट कैंसिल कर सकता है।
  • इस स्थिति में भी यात्री को सिर्फ 60 रुपये प्रति यात्री प्लस जीएसटी काटकर पैसा रिफंड मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed