पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरवाते समय ज्यादातर लोग सिर्फ मीटर पर जीरो देखते हैं। इसके बाद मीटर पर दिख रही रकम और लीटर की मात्रा देखकर पेमेंट कर देते हैं।
{"_id":"6aabe2c092e802ae7b0bd395","slug":"petrol-pump-fraud-don-t-just-check-zero-also-know-about-fuel-density-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें काम की बात: पेट्रोल पंप पर मशीन में सिर्फ जीरो ही नहीं ये एक चीज भी देखें, वरना हो सकती है धोखाधड़ी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें काम की बात: पेट्रोल पंप पर मशीन में सिर्फ जीरो ही नहीं ये एक चीज भी देखें, वरना हो सकती है धोखाधड़ी
Thu, 17 Sep 2026 06:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:24 PM IST
सार
पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय केवल मीटर का जीरो देखना ही काफी नहीं है, क्योंकि इसके अलावा भी एक चीज होती है जिसे देखना जरूरी है और वो है ईंधन की डेंसिटी।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डेंसिटी कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
पेट्रोल पंप पर डेंसिटी कैसे चेक करें?
- फोटो : AI Generated
क्या होती है डेंसिटी?
- डेंसिटी का मतलब किसी ईंधन के निश्चित आयतन का वजन होता है
- पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता जांच में डेंसिटी का इस्तेमाल किया जाता है
- ईंधन की डेंसिटी तापमान के साथ बदलती है
पेट्रोल पंप पर डेंसिटी कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
कहां चेक करें डेंसिटी?
- पेट्रोल पंप की हर मशीन पर एक उपकरण लगा होता है जिसे डेंसिटी मीटर कहा जाता है
- ये उस फ्यूल की गुणवत्ता और शुद्धता को मापता है जो आपकी गाड़ी में डाला जा रहा है
- डेंसिटी का मतलब होता है फ्यूल का घनत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डेंसिटी कैसे चेक करें?
- फोटो : AI Generated
- अगर फ्यूल में किसी तरह की मिलावट हो, जैसे केरोसीन या अन्य पदार्थ तो उसकी डेंसिटी बदल जाती है
- यही वजह है कि डेंसिटी मीटर को फ्यूल क्वालिटी का अहम संकेत माना जाता है
- जहां मशीन पर पेट्रोल-डीजल के पैसे दिखाई देते हैं, उसी के बराबर में डेंसिटी दिखती है
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डेंसिटी कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
पेट्रोल-डीजल की कितनी होनी चाहिए डेंसिटी?
- जब भी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, तो मशीन में डेंसिटी जरूर चेक करें
- मशीन पर दिखने वाला डेंसिटी नंबर पेट्रोल के लिए 730 से 800 के बीच होना चाहिए
- जबकि, डीजल के लिए ये रीडिंग 830 से 900 के बीच होनी जरूरी है
- अगर इस रीडिंग से कम या अधिक है, तो ऐसे पेट्रोल पंप से ऑयल लेने से बचें