मिक्सर-ग्राइंडर आज लगभग हर किचन का जरूरी सामान बन गया है। मसाला पीसने से लेकर चटनी और प्यूरी बनाने तक, दिन में कई बार इसका इस्तेमाल हो जाता है। लेकिन जल्दी काम खत्म करने के चक्कर में लोग मिक्सर के साथ कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका असर इसकी मोटर पर पड़ सकता है। अगर आपका मिक्सर भी इस्तेमाल करते समय बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है या उसकी आवाज पहले से अलग आने लगी है तो इस्तेमाल करने का तरीका एक बार जरूर जांच लें। आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
जरूरी खबर: मिक्सर चलाते समय ये गलती कर दी तो मोटर जल्दी हो सकती है खराब, बड़े नुकसान से ऐसे बचें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:21 PM IST
सार
Mixer Grinder Motor: मिक्सर-ग्राइंडर को लगातार लंबे समय तक चलाना, जरूरत से ज्यादा सामान भर देना या बहुत कड़ी चीजों को गलत तरीके से पीसना मोटर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। इससे मशीन गर्म हो सकती है और समय के साथ इसकी मोटर पर असर पड़ सकता है। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर मिक्सर को लंबे समय तक सही रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन