फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कानूनी वारिस के अलावा भी कोई नॉमिनी हो सकता है? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Sun, 18 Oct 2026 08:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 18 Oct 2026 08:06 PM IST
सार

Can Non Family Member Be Nominee: कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि नॉमिनी ही संपत्ति का असली मालिक होता है। जबकि सच यह है कि कानूनी वारिस के अलावा भी किसी को नॉमिनी बनाया जा सकता है, जो केवल पैसों की देखभाल करने वाला एक केयरटेकर होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नॉमिनी और कानूनी वारिस के बीच क्या अंतर होता है।

विज्ञापन
Can Someone Other Than a Legal Heir Be Named a Nominee? Know Essential Rules and Legal Difference
नॉमिनी और कानूनी वारिस में अंतर - फोटो : AI

Difference Between Nominee And Legal Heir: जब भी हम बैंक में नया खाता खुलवाते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट कराते हैं या कोई जीवन बीमा पॉलिसी लेते हैं, तो फॉर्म में 'नॉमिनी' का नाम दर्ज करने को कहा जाता है। आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने परिवार के कानूनी वारिस (जैसे पति, पत्नी या बच्चे) के अलावा किसी तीसरे व्यक्ति या दोस्त को भी नॉमिनी बना सकते हैं?



कानून के मुताबिक, आप किसी भी व्यक्ति को अपना नॉमिनी बना सकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग नॉमिनी को ही संपत्ति का असली मालिक मान बैठते हैं, जो कि एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। सरल शब्दों में समझें तो नॉमिनी कोई भी बन सकता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो ही उस धन का अंतिम मालिक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नॉमिनी और कानूनी वारिस के बीच क्या अंतर होता है।

Trending Videos
Can Someone Other Than a Legal Heir Be Named a Nominee? Know Essential Rules and Legal Difference
नॉमिनी सिर्फ एक ट्रस्टी या संरक्षक होता है - फोटो : Adobe Stock

नॉमिनी सिर्फ एक ट्रस्टी या संरक्षक होता है

  • कानून के अनुसार नॉमिनी संपत्ति या पैसे का असली मालिक नहीं होता।
  • नॉमिनी सिर्फ एक ट्रस्टी या केयरटेकर की तरह काम करता है, जिसका मुख्य काम खाताधारक की मृत्यु के बाद बैंक या कंपनी से पैसा हासिल करना और उसे असली कानूनी वारिस तक सुरक्षित पहुंचाना होता है।
Can Someone Other Than a Legal Heir Be Named a Nominee? Know Essential Rules and Legal Difference
कानूनी वारिस ही होता है संपत्ति का असली हकदार - फोटो : Adobe Stock

कानूनी वारिस ही होता है संपत्ति का असली हकदार

  • अगर आपने किसी ऐसे व्यक्ति को नॉमिनी बनाया है जो आपका कानूनी वारिस नहीं है, तो भी मृत्यु के बाद पैसे पर असली हक आपके कानूनी वारिसों का ही रहता है।
  • अगर वसीयत बनी है, तो संपत्ति का बंटवारा वसीयत के हिसाब से ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Someone Other Than a Legal Heir Be Named a Nominee? Know Essential Rules and Legal Difference
बीमा पॉलिसी में बेनेफिशियरी नॉमिनी का विशेष नियम - फोटो : Adobe Stock

बीमा पॉलिसी में बेनेफिशियरी नॉमिनी का विशेष नियम

  • जीवन बीमा के मामलों में एक खास नियम लागू होता है। 
  • अगर आप अपने माता-पिता, पति-पत्नी या बच्चों को नॉमिनी बनाते हैं, तो वे सिर्फ नॉमिनी नहीं बल्कि 'बेनेफिशियरी नॉमिनी' बन जाते हैं।
  • ऐसे में बीमा का पूरा पैसा उन्हीं का होता है और कोई अन्य रिश्तेदार उस पर दावा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
Can Someone Other Than a Legal Heir Be Named a Nominee? Know Essential Rules and Legal Difference
विवादों से बचने के लिए वसीयत - फोटो : Adobe Stock

विवादों से बचने के लिए वसीयत रखें
 

  • भविष्य में परिवार के बीच किसी भी कानूनी लड़ाई से बचने के लिए अपने सभी वित्तीय खातों में नॉमिनी का नाम जरूर अपडेट रखें।
  • इसके साथ ही, एक स्पष्ट वसीयत बनवाकर यह जरूर लिख दें कि आपकी मृत्यु के बाद किस संपत्ति का मालिक कौन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed