फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग टिप्स: बालासन से शवासन तक: आपका पसंदीदा आसन बता सकता है शरीर को क्या पसंद है

Wed, 16 Sep 2026 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

Yoga Tips: पहली बार में लगता है कि आप पसंद की वजह से ऐसा करते हैं, लेकिन आपके पसंदीदा आसन के पीछे शरीर की आदतें, रोजमर्रा की गतिविधियां और आराम पाने का आपका तरीका भी छिपा हो सकता है।

विज्ञापन
What Does Your Favorite Yoga Pose Say About You? The Answer Is More About Your Body Than Personality
पसंदीदा आसन - फोटो : Ai

What Is Your Favroite Yoga: क्या आपने कभी गौर किया है कि योग करते समय आप बार-बार एक ही आसन में जाना पसंद करते हैं? किसी को बालासन में शरीर को आराम देना अच्छा लगता है, कोई अधोमुख श्वानासन में स्ट्रेचिंग महसूस करके तरोताजा होता है, तो किसी को वज्रासन या सुखासन में शांत बैठना ज्यादा सहज लगता है। पहली बार में लगता है कि आप पसंद की वजह से ऐसा करते हैं, लेकिन आपके पसंदीदा आसन के पीछे शरीर की आदतें, रोजमर्रा की गतिविधियां और आराम पाने का आपका तरीका भी छिपा हो सकता है।



हालांकि कोई भी योगासन आपके पर्सनैलिटी टेस्ट का आधार नहीं हो सकता लेकिन अलग-अलग आसनों की ओर हमारा झुकाव यह समझने में मदद कर सकता है कि शरीर किस तरह की मूवमेंट, स्ट्रेचिंग, स्टेबिलिटी या रिलैक्सेशन को ज्यादा पसंद करता है। उदाहरण के लिए, लंबे समय तक बैठने वाले व्यक्ति को ऐसे आसन आरामदायक लग सकते हैं जो पीठ, कूल्हों और पैरों को हल्का स्ट्रेच देते हैं। वहीं, दिनभर सक्रिय रहने वाला व्यक्ति आराम देने वाले आसनों में ज्यादा सहज महसूस कर सकता है।

योगासन से खुद को समझने का बेहतर तरीका

अपने पसंदीदा आसन को लेकर खुद से तीन सवाल पूछें।

  • पहला, इस आसन में शरीर का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा आराम महसूस करता है? 
  • दूसरा, कौन-सी मूवमेंट सहज लगती है?
  • तीसरा, अभ्यास के बाद शरीर कैसा महसूस करता है?
What Does Your Favorite Yoga Pose Say About You? The Answer Is More About Your Body Than Personality
बालासन - फोटो : istock

बालासन पसंद है तो शरीर को आराम पसंद हो सकता है

बालासन कई लोगों के लिए आराम और धीमी श्वसन क्रिया से जुड़ा आसन है। अगर आपको इसमें रहना पसंद है, तो हो सकता है कि आपका शरीर शांत मूवमेंट और आरामदायक स्ट्रेचिंग को अच्छी तरह रिस्पाॅन्ड करता हो। यह लंबे दिन के बाद थोड़ी देर रुकने और सांस पर ध्यान देने का अवसर भी देता है।

What Does Your Favorite Yoga Pose Say About You? The Answer Is More About Your Body Than Personality
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधोमुख श्वानासन पसंद है तो स्ट्रेचिंग अच्छी लगती है
 

अधोमुख श्वानासन पूरे शरीर में मूवमेंट और स्ट्रेचिंग का अनुभव देता है। इसे पसंद करने वाले लोगों को सक्रिय स्ट्रेच, शरीर का भार हाथ-पैरों पर महसूस करना और एक साथ कई मसल्स ग्रुप को इन्गेज करना सहज लग सकता है। हालांकि, सही अलाइनमेंट और अपनी मोबिलिटी के अनुसार ही इसे करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Does Your Favorite Yoga Pose Say About You? The Answer Is More About Your Body Than Personality
सुखासन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुखासन पसंद है तो आपको शांति और सहजता मिलती है

सुखासन में शरीर स्थिर रहता है और ध्यान सांस तथा पर जा सकता है। इसे पसंद करना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको मूवमेंट के बीच शांत बैठने का अभ्यास अच्छा लगता है। यह पर्सनैलिटी का प्रमाण नहीं, बल्कि रिलैक्सेशन को समझने का एक तरीका है।

विज्ञापन
What Does Your Favorite Yoga Pose Say About You? The Answer Is More About Your Body Than Personality
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन पसंद है तो सिटिंग बेस्ड प्रैक्टिस आपके लिए कंफर्ट हो सकती है

वज्रासन एक सीटेड पोस्चर है। जिन लोगों को इसमें सहजता महसूस होती है, वे संभवतः ऐसे अभ्यास पसंद करते हैं जिनमें शरीर स्थिर रहता है और ध्यान ब्रीदिंग या मेडिटेशन पर जा सकता है। घुटनों में परेशानी हो तो इसे जबरदस्ती नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed