फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या रोज ग्रीन-टी पीने से कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? डायबिटीज के मरीज हैं तो जान लीजिए

Mon, 12 Oct 2026 10:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Oct 2026 10:38 PM IST
सार

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और दूसरे पॉलीफेनॉल ब्लड शुगर नियंत्रण में संभावित रूप से फायदेमंद हो सकते हैं। ग्रीन टी एक हेल्दी विकल्प है। हालांकि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाएं बंद न करें और ब्लड शुगर की नियमित जांच कराते रहें।

विज्ञापन
Can Green Tea Help Control Blood Sugar Level and Insulin Sensitivity green tea ke fayde
ग्रीन टी के फायदे - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है जिसमें ब्लड शुगर असामान्य रूप से हाई रहता है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल समय के साथ हार्ट, किडनी और लिवर सहित कई दूसरे अंगों को क्षति पहुंचा सकता है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी मरीजों को खानपान और रोजमर्रा की आदतों पर खास ध्यान देना पड़ता है।



डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए कई लोग ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसे सूजन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी प्रक्रियाओं में फायदेमंद पाया गया है। तो क्या डायबिटीज के सभी मरीजों को ग्रीन टी पीना शुरू कर देना चाहिए, क्या वास्तव में इससे लाभ होता है?

Trending Videos
Can Green Tea Help Control Blood Sugar Level and Insulin Sensitivity green tea ke fayde
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

ग्रीन-टी से ब्लड शुगर होता है कंट्रोल?

ग्रीन-टी कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों से बनती है। कम प्रोसेसिंग के कारण इसमें प्राकृतिक पॉलीफेनॉल मौजूद रहते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि ग्रीन-टी में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे शरीर को कई तरह से लाभ हो सकते हैं। 
 

  • इसमें मौजूद कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में भूमिका निभाता है।
  • कुछ शोध में ग्रीन टी के घटकों का इंसुलिन संवेदनशीलता पर लाभ देखा गया है।
Can Green Tea Help Control Blood Sugar Level and Insulin Sensitivity green tea ke fayde
ग्रीन टी के फायदे - फोटो : Freepik.com

अध्ययनों में क्या पता चला?

कुछ अध्ययनों के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन दो से तीन कप ग्रीन टी पीते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज विकसित होने का जोखिम 19% तक कम हो सकता है। इस पेय पदार्थ के नियमित सेवन से उपवास के दौरान रक्त शर्करा का स्तर कम होता है जिससे डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य समस्याओं जैसे आंखों की दिक्कत, हार्ट की समस्या और तंत्रिकाओं की दिक्कतों से बचा जा सकता है।
 

  • डायबिटीज कंट्रोल करने में वजन को नियंत्रित रखने की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रीन-टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वेट लॉस करने में भी आपके लिए सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Green Tea Help Control Blood Sugar Level and Insulin Sensitivity green tea ke fayde
दिल की सेहत के लिए फायदे - फोटो : Adobe Stock Photo

इन फायदों को भी जानिए

डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोगों का खतरा भी अधिक होता है। अध्ययनों में पाया गया कि ग्रीन-टी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और रक्तचाप को संतुलित करने में भी मदद करता है। शोध बताते हैं कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार पेय है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन-टी पीने से हृदय रोग के जोखिम को 31% तक कम किया जा सकता है। हालांकि, ग्रीन-टी से हृदय स्वास्थ्य को होने वाले फायदों को जानने के लिए अभी और नैदानिक परीक्षणों की आवश्यकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed