Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र ग्रह 11 सितंबर 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह चित्रा से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक नक्षत्र का अपना विशेष प्रभाव माना गया है, जिनमें स्वाति नक्षत्र को स्वतंत्रता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला के ग्रह शुक्र का यह गोचर कई मायनों में खास रहने वाला है। माना जा रहा है कि, शुक्र और स्वाति नक्षत्र का यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही कई लोगों की किस्मत भी चमक सकती है और उन्हें मनचाही सफलता व लाभ प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
शुक्र राहु नक्षत्र गोचर: मकर सहित इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ, बनने लगेंगे सभी अटके काम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:53 AM IST
सार
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा। जातकों को करियर, व्यापार और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन