फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रहण योग 2026 प्रभाव: 9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही

Tue, 08 Sep 2026 12:37 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

Grahan Yoga 9 To 11 September 2026: ग्रहण योग के प्रभाव से कुछ राशि के लोगों को विवादों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। आइए इन राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
grahan yoga 9 to 11 september 2026 these zodiac will face problems
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

Grahan Yoga 9 To 11 September 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु और चंद्रमा की युति को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि, दोनों ग्रहों की यह युति जातकों के जीवन में मानसिक तनाव और नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकती है। केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण भी होता है, जिसका प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को चंद्रमा का गोचर दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में होगा। सिंह राशि में केतु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसका प्रभाव 11 सितंबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों को कामकाज और निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और पुरानी बातों का भार भी मन पर बना रह सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।



केतु गोचर 2026: लगभग 90 दिनों तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

grahan yoga 9 to 11 september 2026 these zodiac will face problems
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों को इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। 
  • पुरानी बातों या विवादों में उलझने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 
  • लाभ पाने के लिए सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे। 
  • घर-परिवार में आप अपनी बात रखना चाहेंगे, लेकिन मनचाहा सहयोग न मिलने के कारण मन थोड़ा दुखी रह सकता है। 
  • मेष राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 
 

मंगल गोचर 2026 : कर्क में मंगल-गुरु मचाएंगे धमाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और करेंगे तरक्की

grahan yoga 9 to 11 september 2026 these zodiac will face problems
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 
  • नए लोगों से मुलाकात करते समय सावधानी बरतें और किसी पर भी तुरंत भरोसा करने से बचें।
  • इस दौरान नकारात्मक परिणाम मिलने के कारण आप कुछ परेशान रह सकते हैं।
  • धैर्य और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। 
  • कामकाज से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
  • किसी यात्रा पर जाने से अधिक थकान महसूस करेंगे, जिससे सेहत में थोड़ी परेशानियां महसूस होगी।
 

शुक्र राहु नक्षत्र गोचर: मकर सहित इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ, बनने लगेंगे सभी अटके काम

विज्ञापन
विज्ञापन
grahan yoga 9 to 11 september 2026 these zodiac will face problems
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों को इस दौरान भाग्य का अपेक्षित साथ नहीं मिल पाएगा। 
  • किसी भी बड़े आर्थिक निवेश या नया वादा करने से पहले पैसों से जुड़े मामलों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। 
  • बिना सोचे-समझे लिया गया आर्थिक फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। 
  • जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। 
  • किसी सामान की खरीदारी के लिए योजनाएं असफल होने से परेशान होंगे।

त्योहारों का कैलेंडर 2026: श्राद्ध-नवरात्रि और करवा चौथ से लेकर दिवाली-छठ तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed