फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Speeding Bus Runs Over Biker; 22-Year-Old Dies During Treatment, Driver Flees, Police Search

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, चालक फरार

Tue, 03 Nov 2026 04:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित फरार हो गया। 

विज्ञापन
Jabalpur: Speeding Bus Runs Over Biker; 22-Year-Old Dies During Treatment, Driver Flees, Police Search
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

जबलपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय के पास हुआ हादसा
माढ़ोताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई कोल बस्ती निवासी शुभम कोल (22) सोमवार रात बाइक से पाटन बायपास की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय के समीप जा रही बस के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शुभम उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके पेट, कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: करवा चौथ मनाने आया एसएसबी जवान पत्नी की हत्या कर फरार, रातभर शव के पास सोया, बेटी ने खोला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


बस लेकर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बस के नंबर के आधार पर चालक और वाहन से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने की मांग
इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रात के समय तेज रफ्तार बसों की आवाजाही के कारण इस इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से बसों की गति पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed