फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Over 250 obstructing structures removed in Indore amidst commotion and stone-pelting.

इंदौर: इंदौर में हंगामे और पथराव के बीच ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए

Tue, 06 Oct 2026 11:58 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 06 Oct 2026 11:58 AM IST
सार

इंदौर में आर-ई-2 सड़क के लिए बाधक ढाई सौ से ज्यादा निर्माण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान बस्तीवासियों ने अचानक पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने डंडे फटकारकर हंगामा कर रहे लोगों को काबू किया।

विज्ञापन
Indore: Over 250 obstructing structures removed in Indore amidst commotion and stone-pelting.
पथराव के बीच ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में आर-ई-2 सड़क में बाधक ढाई सौ से ज्यादा निर्माणों को तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हुआ। सुबह भारी पुलिस बल के साथ अमला दो बस्तियों में पहुंचा और सड़क की जद में आ रहे मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ज्यादातर मकान कच्चे बने थे और लोगों के पास मकानों के दस्तावेज भी नहीं थे, लेकिन मकान टूटने के कारण वे सड़क पर आ गए। इससे नाराज बस्तीवासियों ने अमले पर पथराव कर दिया। निगम के कर्मचारी पत्थरों से बचने के लिए इधर-उधर भागे। इस बीच पुलिसकर्मियों ने डंडे फटकार कर हंगामा कर रहे बस्ती के लोगों को काबू किया। पथराव में कई नाबालिग भी शामिल थे।
विज्ञापन

 

इंदौर में भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक मास्टर प्लान में प्रस्तावित आर-ई-2 रोड बन रही है। यह रिंग रोड बायपास के उस ट्रैफिक का दबाव कम करेगी, जो शहर की तरफ आता है। इस सड़क के लिए पहले भी 100 से ज्यादा निर्माण भूरी टेकरी के पास हटाए गए थे, लेकिन मंगलवार को इस सड़क के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर छह जेसीबी और 100 से ज्यादा श्रमिकों के साथ नगर निगम का अमला पहुंचा। पहले बस्तीवासियों ने कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अमले के साथ पुलिस बल होने के कारण वे विरोध छोड़कर सामान समेटने में जुट गए।



कई लोगों को घर से बाहर सामान निकालने के लिए निगम के श्रमिकों ने भी मदद की। भारी मन से लोगों ने अपनी गृहस्थी का सामान समेटा। इसके बाद नगर निगम के बुलडोजरों ने मकानों को तोड़ना शुरू किया तो अचानक बस्तीवासी लामबंद हो गए और पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। बाधक निर्माण हटा रहे कुछ निगम कर्मचारियों को चोट भी आई। पुलिसकर्मियों ने फिर मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को डंडे फटकार कर काबू किया। पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर निगम प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed