फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Panchayat Fame Raghubir Yadav to Receive Kishore Kumar Award in Khandwa on October 13

एमपी: किशोर कुमार सम्मान से नवाजे जाएंगे 'पंचायत' के प्रधान जी रघुवीर यादव, 13 अक्टूबर को खंडवा में अलंकरण

Thu, 08 Oct 2026 06:53 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 08 Oct 2026 06:53 AM IST
सार

किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में 12-13 अक्टूबर को दो दिवसीय गीत-संगीत और सम्मान समारोह होगा।  इस बार ‘पंचायत’ के प्रधान जी यानी अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
MP: Panchayat Fame Raghubir Yadav to Receive Kishore Kumar Award in Khandwa on October 13
रघुवीर यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा एक बार फिर उनकी यादों और गीत-संगीत से गुलजार होने जा रही है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड में दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। इस वर्ष सिनेमा और रंगमंच के बहुमुखी अभिनेता रघुवीर यादव को वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह का मुख्य आयोजन 13 अक्टूबर की शाम होगा। सम्मान समारोह के बाद मशहूर गायक सुदेश भोसले और उनकी टीम गीत-संगीत की प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा और दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसके एक दिन पहले 12 अक्टूबर को ‘ये शाम मस्तानी’ नाम से संगीत संध्या होगी। इसमें खंडवा के युवा गायक कलाकार सुनील शर्मा, संध्या ग्रेवाल, अंकुश पटेल, रजत लाड़, रोशनी पहलवान और पूजा पुरा प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में प्रमोशन पर सरकार सख्त: सभी विभागों को डीपीसी कराने के निर्देश, देरी पर जीएडी ने तय की समय-सीमा
विज्ञापन


1997 से दिया जा रहा है सम्मान
किशोर कुमार की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन का यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ष 1997 से दिया जा रहा है। अब तक सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए 29 विभूतियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। सम्मान के तहत पांच लाख रुपए की करमुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दीर्घ साधना, उत्कृष्टता और उल्लेखनीय उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ट्रैवल मार्ट 2026: पर्यटन में हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, सीएम बोले- मध्यप्रदेश में असीम संभावनाएं

रंगमंच से सिनेमा और फिर ‘प्रधान जी’ तक का सफर
रघुवीर यादव का अभिनय सफर रंगमंच से शुरू हुआ और आगे चलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। 25 जून 1957 को जबलपुर में जन्मे यादव ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली से प्रशिक्षण लिया और लंबे समय तक रंगमंच से जुड़े रहे। फिल्म ‘मैसी साहब’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म में उनके अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। इसके बाद ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘वॉटर’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। 

रघुवीर यादव की खासियत यह रही कि उन्होंने बड़े स्टार या नायक की पारंपरिक छवि के बजाय अपने सहज और चरित्र-केंद्रित अभिनय से दर्शकों पर प्रभाव छोड़ा। हाल के वर्षों में वेब सीरीज ‘पंचायत’ में ‘प्रधान जी’ के किरदार ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी खासा लोकप्रिय बना दिया। अभिनय के साथ वे गायन और संगीत से भी जुड़े रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन किशोर कुमार की स्मृतियों के साथ खंडवा की सांस्कृतिक पहचान को भी एक बार फिर केंद्र में लाएगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी पर अभियोजन की मंजूरी, लोकायुक्त ने मांगी थी मंजूरी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed