{"_id":"6a9f16448fedc0d8c8091fde","slug":"youths-who-arrived-to-eat-beat-up-the-manager-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1909619-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाना खाने पहुंचे युवकों ने मैनेजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाना खाने पहुंचे युवकों ने मैनेजर को पीटा
Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुल्तानपुर हाईवे पर कोडरा गांव के पास रविवार रात ढाबे में खाना खाने पहुंचे युवकों ने मैनेजर की पिटाई कर दी और तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर गोसाईंगंज पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदरपुर करोरा निवासी ढाबा मैनेजर तौसीफ अहमद के मुताबिक, रविवार रात सिटीकिहा गांव निवासी मनोज यादव साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद आरोपी ढाबे में बैठकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान ढाबे में तोड़फोड़ भी की गई। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।