{"_id":"6ac9c44fb3f346c85f00ab66","slug":"fake-medicines-dumped-in-bushes-after-illegal-warehouse-raid-in-agra-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दवाओं का भंडाफोड़: गोदाम पर छापा पड़ा तो झाड़ियों में फेंक दीं दवाएं, अब ये दो नए नाम आ गए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवाओं का भंडाफोड़: गोदाम पर छापा पड़ा तो झाड़ियों में फेंक दीं दवाएं, अब ये दो नए नाम आ गए सामने
Sat, 10 Oct 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:21 AM IST
सार
आगरा के मलपुरा में अवैध दवा गोदाम पर छापे के बाद ट्रांस यमुना क्षेत्र में झाड़ियों से नकली दवाएं मिलीं। बैच नंबर मिलान के बाद संदेह जताया गया कि गोदाम पकड़े जाने पर दवाएं वहां फेंकी गई थीं। औषधि निरीक्षक ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और 13 दवाओं के नमूने लिए गए हैं। मामले में हिमांशु अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
सय्यद अली अब्बास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रांस यमुना स्थित कांशीराम आवास के पास झाड़ियों में मिलीं नकली दवाएं मलपुरा में अवैध गोदाम के पकड़े जाने के बाद फेंकी गई थीं। इन दवाओं के सेवन से लोगों के जीवन का खतरा पैदा हो सकता था। इस पर औषधि निरीक्षक ने पूर्व में पकड़े गए एक आरोपी की पत्नी के दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में अब आरोपी हिमांशु अग्रवाल के नाम की भी वृद्धि कराई जाएगी।
भवानी सिंह इंटर काॅलेज के पास 8 अक्तूबर को झाड़ियों में एलोपैथिक दवाएं कूड़े के ढेर में मिली थीं। इन दवाओं को प्लास्टिक के कट्टों में लाया गया था। इन दवाओं के बैच नंबर 29 सितंबर को मलपुरा में अवैध गोदाम में मिली दवाओं से मिल रहे थे। इनको अब्दुल हमीद पार्क के पास, इस्लाम नगर निवासी जाकिर और शाकिर ने फेंका था। उनके जीजा इकरार को मलपुरा पुलिस ने दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में जेल भेजा था।
सभी नकली दवाओं का भंडारण कर रहे थे। इकरार के पकड़े जाने के बाद दवाओं को झाड़ियों में फेंक दिया था। मगर औषधि विभाग को सूचना मिल गई। टीम ने 13 दवाओं के नमूने लिए गए। मामले में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दवाओं के मामले में पहले मलपुरा में प्राथमिकी दर्ज थी। अब इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार और भागे हुए आरोपियों के नाम की वृद्धि की जाएगी। गोदाम पर छापे के बाद ही इन दवाओं को फेंका गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।,
हिमांशु अग्रवाल की गिरफ्तारी में पुलिस फेल
मलपुरा में 29 सितंबर को अवैध गोदाम पर छापा मारकर औषधि विभाग की टीम ने इकरार, शामिन उर्फ छोटू और सलुआ उर्फ मुकीम को गिरफ्तार किया था। गोदाम के तार पूर्व में एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोतवाली स्थित हे मां मेडिको फर्म के संचालक हिमांशु अग्रवाल से जुड़े मिले थे। इस पर प्राथमिकी में हिमांशु अग्रवाल और दवाओं के सप्लायर आशीष जैन को भी नामजद किया गया। पुलिस अब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।