Rajasthan Mayor Election 2026 Live: उदयपुर-पाली-अलवर और अजमेर में भाजपा का मेयर, बीकानेर में कांग्रेस का दबदबा
{"_id":"6ab0d795af5cfb8c670afe06","slug":"rajasthan-nagar-nigam-election-voting-live-udaipur-bikaner-bjp-congress-updates-in-hindi-2026-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Mayor Election 2026 Live: उदयपुर-पाली-अलवर और अजमेर में भाजपा का मेयर, बीकानेर में कांग्रेस का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 21 Sep 2026 12:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:37 PM IST
खास बातें
Rajasthan Nagar Nigam Election 2026 live Updates in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पांच नगर निगमों समेत 273 नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव के लिए नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इससे संबंधित जुड़ी हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:15 PM, 21-Sep-2026
अजमेर में BJP की अनामिका शर्मा बनीं मेयर
अजमेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की अनामिका शर्मा अजमेर नगर निगम की नई मेयर चुनी गई हैं। मेयर चुनाव में भाजपा को 43 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। अनामिका सोनी की जीत के साथ भाजपा ने अजमेर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाया। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।02:10 PM, 21-Sep-2026
विधायक कुलदीप धनकड़ और इंद्राज गुर्जर में तीखी बहस, तहसील कार्यालय पर धरना
जयपुर ग्रामीण जिले के विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा नगर पालिका चुनाव के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक कुलदीप धनकड़ और कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर आपस में भिड़ गए। अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे हाथापाई की नौबत टल गई।नेताओं के बीच तीखी बहस
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पावटा कस्बे में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता सुबह से ही बड़ी संख्या में जमा थे। माहौल तब बिगड़ा जब दोनों नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मौके पर पहुंचे और मतदान प्रक्रिया को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि वे वर्तमान विधायक हैं और इंद्राज पूर्व हो चुके हैं, जिस पर पूर्व विधायक ने भी पलटवार किया। नेताओं के बीच जुबानी जंग देखकर बाहर मौजूद समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर समर्थकों को पीछे धकेला और नगर पालिका परिसर के 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
विज्ञापन
02:09 PM, 21-Sep-2026
मथानिया पालिका चुनाव : दिव्या मदेरणा को रोकने पर बढ़ा राजनीतिक घमासान
मथानिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने अपने पक्ष में 16 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा कांग्रेस पार्षदों के साथ नगरपालिका परिसर पहुंचीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें मतदान स्थल तक जाने से रोक दिया। इस घटना के बाद मौके पर राजनीतिक माहौल गरमा गया। दिव्या मदेरणा ने वर्तमान विधायक भैराराम सियोल पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट लिखकर रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।सरकारी तंत्र पर दबाव का आरोप
दिव्या मदेरणा ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रहा है। मथानिया नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर खुलेआम सत्ता पक्ष के विधायक के बुलाने पर उनसे मिलने चुनाव परिसर से बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मथानिया की जनता ने भाजपा को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। इसके बावजूद सरकारी तंत्र पर दबाव बनाकर जनादेश के विपरीत बोर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने इस पूरी प्रक्रिया को लोकतंत्र और जनादेश का अपमान करार दिया।
01:56 PM, 21-Sep-2026
सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस की बड़ी जीत, ऋतु जैन बनीं सभापति
सिरोही नगर परिषद के सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ऋतु जैन ने बड़ी जीत हासिल कर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाया है। इस चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें से ऋतु जैन को 30 मत मिले। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूजा माली को केवल 5 मत ही मिल पाए। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का माहौल बन गया।
क्रॉस वोटिंग और निर्दलियों का समर्थन
परिणाम से भाजपा के पांच पार्षदों की क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई। इन पांच सदस्यों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा दो निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस प्रत्याशी ऋतु जैन का समर्थन किया। इन सभी मतों के चलते ऋतु जैन 30 वोट हासिल करने में सफल रहीं और उन्होंने सभापति पद पर जीत दर्ज की। मतदान के दौरान पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे।
क्रॉस वोटिंग और निर्दलियों का समर्थन
परिणाम से भाजपा के पांच पार्षदों की क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई। इन पांच सदस्यों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा दो निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस प्रत्याशी ऋतु जैन का समर्थन किया। इन सभी मतों के चलते ऋतु जैन 30 वोट हासिल करने में सफल रहीं और उन्होंने सभापति पद पर जीत दर्ज की। मतदान के दौरान पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे।
01:55 PM, 21-Sep-2026
अंता नगर पालिका में बड़ा उलटफेर, निर्दलियों के समर्थन से बने कांग्रेस अध्यक्ष
बारां जिले की अंता नगर पालिका चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार नागर ने नगर पालिकाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने यह विजय निर्दलीय पार्षदों के मजबूत समर्थन के आधार पर दर्ज की है।
अंता नगर पालिका बोर्ड के गठन के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा जुटाने में निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्णायक भूमिका निभाई। कांग्रेस खेमे ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधा और उनका समर्थन हासिल कर अपना बोर्ड बना लिया।
पालिका चुनाव में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे हालात में चुनाव मैदान से जीतकर आए निर्दलीय सदस्य काफी महत्वपूर्ण हो गए थे। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप कुमार नागर ने निर्दलीय पार्षदों का भरोसा जीतकर बहुमत का आवश्यक आंकड़ा सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया
अंता नगर पालिका बोर्ड के गठन के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा जुटाने में निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्णायक भूमिका निभाई। कांग्रेस खेमे ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधा और उनका समर्थन हासिल कर अपना बोर्ड बना लिया।
पालिका चुनाव में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। ऐसे हालात में चुनाव मैदान से जीतकर आए निर्दलीय सदस्य काफी महत्वपूर्ण हो गए थे। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप कुमार नागर ने निर्दलीय पार्षदों का भरोसा जीतकर बहुमत का आवश्यक आंकड़ा सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया
01:44 PM, 21-Sep-2026
दौसा नगर परिषद सभापति पद कांग्रेस के खाते में
दौसा नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा गुर्जर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 21-Sep-2026
आमेट पालिका चुनाव: पुलिस एस्कॉर्ट के बीच वोट डालने पहुंचे भाजपा पार्षद
आमेट नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को कुम्भलगढ़ में बाड़ेबंदी में रखे गए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को विशेष पुलिस एस्कॉर्ट के साथ वोट डालने के लिए आमेट लाया गया। मतदान केंद्र पर सभी पार्षदों को एक साथ पहुंचाया गया और वोटिंग पूरी होते ही उन्हें फिर से पुलिस सुरक्षा के बीच कुम्भलगढ़ के होटल वापस भेज दिया गया।
सोमवार को पार्षदों को लाते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। काफिले में सबसे आगे पुलिस की गाड़ी चल रही थी। पुलिस वाहन के ठीक पीछे पार्षदों की गाड़ियां थीं और उनके साथ कुम्भलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की कार चल रही थी। इस काफिले के पीछे भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह पंवार और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे रास्ते पार्षदों की आवाजाही को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। कुम्भलगढ़ से आमेट आने और वोट डालने के बाद वापस होटल लौटने के पूरे समय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ पार्षदों के साथ मौजूद रहे।
सोमवार को पार्षदों को लाते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। काफिले में सबसे आगे पुलिस की गाड़ी चल रही थी। पुलिस वाहन के ठीक पीछे पार्षदों की गाड़ियां थीं और उनके साथ कुम्भलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की कार चल रही थी। इस काफिले के पीछे भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह पंवार और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे रास्ते पार्षदों की आवाजाही को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। कुम्भलगढ़ से आमेट आने और वोट डालने के बाद वापस होटल लौटने के पूरे समय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ पार्षदों के साथ मौजूद रहे।
01:43 PM, 21-Sep-2026
हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव: हाईकोर्ट के आदेश के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं मंजू
हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति पद के चुनाव के दौरान पूर्व सभापति सुमित रिणवां की अगुआई में निर्दलीय विधायक गुट के 35 पार्षद नगर परिषद पहुंचे। इसके साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के 16 और कांग्रेस के नौ पार्षद मतदान करने के लिए परिषद पहुंचे। मतदान शुरू होने से पहले ही परिषद परिसर में शक्ति प्रदर्शन का माहौल बना रहा।सोमवार सुबह करीब पांच बजे रेलगाड़ी से हनुमानगढ़ पहुंचे निर्दलीय पार्षदों को समर्थकों ने घेरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। निर्दलीय पार्षदों की सुरक्षा के लिए समर्थकों के साथ माकपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गुरुद्वारा सिंह सभा में जमा हुए। समर्थकों ने सुरक्षा घेरा बनाकर पार्षदों को चार वाहनों में बिठाया और टाउन गुरुद्वारा पहुंचाया। इसके बाद अन्य निर्दलीय पार्षद भी लोगों के घेरे में गुरुद्वारा पहुंचते रहे। समर्थकों ने सभी निर्दलीय पार्षदों को एक साथ मतदान केंद्र ले जाने की व्यवस्था की। पूर्व सभापति सुमित रिणवां ने जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ईश्वर और जनता से बड़ा कोई नहीं है, हनुमानगढ़ झुकेगा नहीं और जीतेगा। उन्होंने निर्दलीय पार्षदों को मतदान का अधिकार दिलाने की बात कही।
हाईकोर्ट के आदेश के साथ पहुंचीं मंजू
सभापति पद की निर्दलीय प्रत्याशी मंजू राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति लेकर मतदान केंद्र पहुंचीं। उनके साथ पार्षद मनजिंदर लेघा भी मौजूद रहे। दरअसल, मंजू ने मतदान से रोके जाने की आशंका को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। अदालत ने उन्हें मतदान से न रोकने का आदेश दिया था। अदालत का आदेश मिलने के बाद वह सीधे मतदान केंद्र पहुंचीं। पार्षदों की आवाजाही और समर्थकों की भीड़ के कारण पूरे दिन राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।
01:42 PM, 21-Sep-2026
बीकानेर : लूणकरणसर पालिका में भाजपा की जीत, नगर निगम महापौर के लिए मतदान
बीकानेर लूणकरणसर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रमोहन ने 23 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गणेशनाथ को पराजित किया, जिन्हें 12 वोट मिले। इस जीत के साथ ही कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के गृह विधानसभा क्षेत्र की लूणकरणसर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का पहला बोर्ड बन गया है। कुल 35 वार्डों में से 23 सीटें जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया था।नगर निगम में महापौर चुनाव
वहीं, बीकानेर नगर निगम के 5वें महापौर का चुनाव करने के लिए गांधी म्यूनिसिपल सभागार में मतदान हुआ। इस मुकाबले में कांग्रेस के अनिल कल्ला और भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने हैं। 80 सदस्यों वाले निगम में बहुमत साबित करने के लिए 41 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। मतदान का समय समाप्त होते ही वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।
क्रॉस वोटिंग और बाड़ाबंदी
सदन में कांग्रेस के पास 42 और भारतीय जनता पार्टी के पास 27 पार्षद हैं, जबकि 10 निर्दलीय तथा एक आरएलपी पार्षद मौजूद हैं। कांग्रेस में जारी अंदरूनी गुटबाजी और बगावती रुख के कारण भारतीय जनता पार्टी को गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग की उम्मीद दिखाई दे रही है। पार्षदों को संभावित सेंधमारी तथा खरीद-फरोख्त से सुरक्षित रखने के लिए दोनों ही प्रमुख दलों ने कड़ी बाड़ाबंदी कर रखी थी।
01:32 PM, 21-Sep-2026