फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:30 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:17 AM, 30-Sep-2026

बिहार: पटना के हृदय रोग विशेषज्ञों ने बताया अपने दिल का कैसे रखें ख्याल, हार्ट अटैक आने पर कैसे बचाएं जान?

सीएसआई बिहार चैप्टर के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि तनाव, स्ट्रेन और स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। खासकर युवा और Gen-Z वर्ग पढ़ाई, करियर और नौकरी से जुड़े दबाव के कारण तनाव में रहते हैं। तनाव को नियंत्रित करना भी हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। और पढ़ें
10:55 AM, 30-Sep-2026

बिहार: परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 148 फीसदी अधिक राशि की संपत्ति बनाई

बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर कार्रवाई हुई है। अब परिवहन विभाग के अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
10:41 AM, 30-Sep-2026

बिहार में कार्यक्रम से लौट रहे कलाकार पर हमला: लोहे की रॉड से सिर फोड़ा, हाथ तोड़ने का आरोप; अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कार्यक्रम खत्म कर घर लौट रहे एक म्यूजिशियन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर लोहे की रॉड और धारदार दबिया से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया। और पढ़ें
10:24 AM, 30-Sep-2026

अश्लील वीडियो कांड का खुलासा: दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था; गाड़ी से कूदा

बेगूसराय में महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, बेगूसराय लाने के दौरान उसने चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसका पैर जख्मी हो गया। और पढ़ें
09:55 AM, 30-Sep-2026

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड से जुड़े बंद राज्य निगमों के कर्मचारियों और कामगारों के बकाये के मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। संबंधित दैनिक वेतनभोगियों को एकमुश्त एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने और बकाये पर निर्धारित दर से ब्याज का भुगतान करने को कहा गया है। और पढ़ें
09:33 AM, 30-Sep-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: घोंघा चुनते समय नहर में डूबीं चार महिलाएं, मां-बेटी समेत तीन की मौत; मची चीख-पुकार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत हो गई। चार महिलाएं चारा और जलावन की लकड़ी लाने के दौरान नहर के पास घोंघा चुन रही थीं। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से चारों डूब गईं। एक महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन की मौत हो गई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 30-Sep-2026

बिहार में फिर कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल: गया की पहाड़ी पर युवकों ने घेरा, गाली-गलौज और चाबी छीनने का आरोप

बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में महुआडीह पहाड़ी के पास घूमने गए एक युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने कुछ युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट, काफी देर तक रोकने और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
08:29 AM, 30-Sep-2026

बिहार: होटल में मिली रियल एस्टेट मैनेजर की लाश, मौत से एक दिन पहले पति-ससुराल वालों पर लगाए थे गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में बेगूसराय की रहने वाली रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर निगम कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। पुलिस पारिवारिक विवाद, घटना से एक दिन पहले की गई शिकायत, होटल में ठहरने और पास के कमरे में मौजूद रिश्तेदार समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें
08:22 AM, 30-Sep-2026

बिहार: IGIMS में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के बाद प्रबंधन ने क्या कदम उठाया, कहां-कहां होगी सीधी निगरानी?

आईजीआईएमएस में 13.89 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान पर कैग की आपत्ति और 45 लाख के फर्जी क्लेम के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रबंधन ने सीधी निगरानी की व्यवस्था की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
07:47 AM, 30-Sep-2026

बिहार में यहां पहली बार शुरू होगी पीएनजी: अगले हफ्ते से 498 घरों में मिलेगा कनेक्शन, एक हजार घरों का है लक्ष्य

बक्सर जिले में पहली बार अगले सप्ताह से पीएनजी सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में डुमरांव अनुमंडल के 498 घरों में लगाए गए मीटर चालू किए जाएंगे। अगले दो से तीन माह में करीब एक हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed