{"_id":"6adf5d711adc04f14e017b51","slug":"tatanagar-jaipur-weekly-express-train-start-ashwini-vaishnaw-khatu-shyam-devotees-relief-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: टाटानगर से जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: टाटानगर से जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत
Mon, 26 Oct 2026 07:33 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:33 PM IST
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाटानगर से जयपुर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस ट्रेन के शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को जयपुर जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रेन। फाइल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमशेदपुर (टाटानगर) से जयपुर के बीच बहुप्रतीक्षित नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान टाटानगर, सांतरागाछी और खातीपुरा स्टेशनों से ट्रायल रन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस समारोह में टाटानगर स्टेशन पर स्थानीय सांसद बिद्युत बरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया उपस्थित रहे। वहीं पश्चिम बंगाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभेंदु अधिकारी, कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष और दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन जुड़े।
श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत
ऑनलाइन संबोधन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सांसद बिद्युत बरण महतो अक्सर इस ट्रेन की मांग करते थे। जयपुर के मुख्य टर्मिनल पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण खातीपुरा में नए टर्मिनल का निर्माण पूरा होते ही यह सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही यह वादा पूरा हो गया है। रेल मंत्री ने बताया कि ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए हावड़ा से मुंबई के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग योजना की तर्ज पर अब देशभर में चार लेन वाली रेल लाइनों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बेंगलुरु ट्रेन की मांग और विकास योजनाएं
कार्यक्रम में सांसद बिद्युत बरण महतो ने नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। सांसद ने टाटानगर से बेंगलुरु के लिए भी एक नई ट्रेन चलाने की मांग रखी, जिससे पढ़ाई के लिए बेंगलुरु जाने वाले छात्रों और इलाज के लिए काटपाड़ी जाने वाले मरीजों की मुश्किलें कम हो सकें।
इसके अतिरिक्त सांसद ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 348 करोड़ रुपये, वंदे भारत एक्सप्रेस डिपो के लिए 384 करोड़ रुपये, बारीगोड़ा-गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज के लिए 193 करोड़ रुपये, बर्मामाइंस सिग्नेचर ब्रिज के लिए 50 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में चार नए प्लेटफॉर्म की स्वीकृति दिए जाने पर रेल मंत्री का धन्यवाद किया।