{"_id":"6ad845081fc036b31a0e0625","slug":"a-bus-met-with-an-accident-in-udhampur-district-several-passengers-were-injured-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उधमपुर जिले में बस हुई हादसे का शिकार, 10 यात्री हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उधमपुर जिले में बस हुई हादसे का शिकार, 10 यात्री हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 21 Oct 2026 10:22 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अनंत द्विवेदी ने बताया, "उधमपुर जिले के गाला पचौंड में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद, बचाव और राहत कार्यों के लिए आपातकालीन राहत टीमें, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंच गए। मेडिकल टीमें घटनास्थल की ओर जा रही हैं और रामनगर के उप-जिला अस्पताल के स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है, जहां घायलों के इलाज के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर लगातार काम कर रहे हैं।"
विज्ञापन