फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   100 fruit-bearing saplings planted on the Narayana Super Speciality premises

Udhampur News: नारायणा सुपर स्पेशियलिटी परिसर में रोपे 100 फलदार पौधे

Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
100 fruit-bearing saplings planted on the Narayana Super Speciality premises
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ककरयाल अस्पताल परिसर में चलाया अभियान
विज्ञापन

कटड़ा। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ककरयाल स्थित नारायणा सुपर स्पेशियलिटी परिसर में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। इसके तहत अस्पताल परिसर में नींबू, आम, सेब, अमरूद, लीची और आंवला सहित 100 से अधिक फलदार पौधे रोपे गए।परिसर की साफ-सफाई भी की गई।
इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार गोस्वामी, अस्पताल के सुविधा निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मार्गदर्शन में अनुमोदित वार्षिक हरित योजना 2026-27 के तहत श्राइन क्षेत्र में कुल 1,87,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 1,25,000 पौधे पहले ही लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष 62,000 पौधे आगामी सर्दियों में रोपे जाएंगे। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बोर्ड द्वारा सौर ऊर्जा, जल प्रबंधन और ड्रोन तकनीक से बीज वितरण जैसी कई अन्य पर्यावरण-अनुकूल पहल भी सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed