{"_id":"6aaffd76722d18b6cc0c9b3c","slug":"kerala-cm-satheesan-stops-convoy-to-help-accident-victim-where-was-the-chief-minister-heading-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरलम: सीएम सतीशन ने हादसा देख रोका काफिला, युवक की मदद के लिए खुद पहुंचे; कहां जा रहे थे मुख्यमंत्री?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरलम: सीएम सतीशन ने हादसा देख रोका काफिला, युवक की मदद के लिए खुद पहुंचे; कहां जा रहे थे मुख्यमंत्री?
Sun, 20 Sep 2026 09:07 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:07 PM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन ने रविवार को एर्नाकुलम में मानवीय पहल करते हुए सड़क हादसे के शिकार एक युवक की मदद की। कंटेनर रोड से गुजरते समय मुख्यमंत्री की नजर दुर्घटना के शिकार युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और युवक के पास पहुंचकर उसकी मदद की।
विज्ञापन
केरल में सड़क हादसा देखकर रुके मुख्यमंत्री सतीशन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एर्नाकुलम के कंटेनर रोड पर एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। मुख्यमंत्री सतीशन ने दुर्घटना देखी तो उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोक दिया। वह युवक के पास पहुंचे और उसे सहायता दी। मुख्यमंत्री ने हादसे की स्थिति को देखते हुए मौके पर रुककर मदद करने की पहल की। इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद मुख्यमंत्री कहां पहुंचे?
युवक की मदद करने के बाद मुख्यमंत्री सतीशन गोथुरुथु पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र क्रॉस के पर्व के अवसर पर गोथुरुथु स्पोर्ट्स एंड आर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 89वीं गोथुरुथु नौका दौड़ का उद्घाटन किया। यह आयोजन इलाके में लंबे समय से आयोजित होने वाली प्रमुख नौका दौड़ में शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिवंगत पत्रकार और अपने मित्र जिजो जॉन पुथेझाथ को भी याद किया और उनके साथ अपने पुराने संबंधों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पत्रकार जिजो जॉन पुथेझाथ को क्यों याद किया?
सतीशन ने कहा कि जिजो जॉन पुथेझाथ करीब 25 वर्षों तक गोथुरुथु नौका दौड़ के दौरान मौजूद रहने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब भी वह नौका दौड़ देखने आते थे, जिजो वहां मौजूद रहते थे। उन्होंने कहा कि एक नौका दौड़ खत्म होते ही जिजो अगली दौड़ का इंतजार करने लगते थे और इस आयोजन के बारे में लोगों से उत्साह के साथ बात करते थे। मुख्यमंत्री ने अपने मित्र की याद को कार्यक्रम से जोड़ा।
विज्ञापन