फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaurav Bhatia attack on opposition, says attempts are being made to weaken the Constitution

'दो विचारधाराओं की लड़ाई': गौरव भाटिया ने किया विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- संविधान कमजोर करने की हो रही कोशिश

Thu, 08 Oct 2026 01:27 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:27 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष पर अराजकता फैलाने और लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने के बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान का बचाव किया। इसके साथ ही कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई हैं। 

विज्ञापन
Gaurav Bhatia attack on opposition, says attempts are being made to weaken the Constitution
 गौरव भाटिया,  राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा राजनीतिक हालात दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई हैं। उन्होंने विपक्ष पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने के आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन


गौरव भाटिया ने क्या कहा? 
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की मूल भावना का सम्मान किया है।  पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर संवैधानिक तरीके से लोगों की सेवा की है। भाटिया ने कहा, 'सबसे पहले, हमने देखा है कि आज भारत में जो स्थिति है, वह असल में दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। कल हर नागरिक को गर्व महसूस हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की मूल भावना का सम्मान किया है और पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों के रूप में संवैधानिक तरीके से देश के लोगों की सेवा की है। यह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।'
विज्ञापन


विपक्ष पर क्या आरोप लगाया? 
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां संवैधानिक मूल्यों और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष अराजकता का माहौल बना रहा है और संविधान को कमजोर कर रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से लोकतंत्र को खत्म करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे यह सवाल खड़ा करते हैं कि इन आरोपों का आधार क्या है? ये आरोप एक गैर-जिम्मेदार विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे हैं और पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। लोकतंत्र को खत्म करने और संविधान को कमजोर करने के दावों का कोई आधार नहीं है और न ही इसका कोई सबूत है।'

आम आदमी पार्टी को लेकर क्या कहा? 
इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'भारत के सुप्रीम कोर्ट ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि 'स्वराज' के नारे के साथ राजनीति में आई आम आदमी पार्टी आज 'गुंडा राज' वाली पार्टी बन गई है।' चुनावों के दौरान उम्मीदवारों को परेशान करने और उनके काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का जिक्र किया। 



उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने जो बात बताई है। मैं उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पढ़कर सुना रहा हूं। आयोग का मुख्य निष्कर्ष यह है कि बड़े पैमाने पर बाधाएं डाली गईं। इसका मतलब है कि दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों और निर्दलीय उम्मीदवारों को हर जगह रोका गया और उन पर दबाव डालकर या उन्हें परेशान करके उनके नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया। उनके नामांकन फॉर्म जबरदस्ती उनके हाथों से छीनकर फाड़ दिए गए या नष्ट कर दिए गए। समिति ने इन निष्कर्षों को दर्ज किया और सुप्रीम कोर्ट ने उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed