फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp-claims-rahul-gandhi-vietnam-trip-video-shared-on-x-congress-hits-back-with-pm-modi-foreign-trips-jibe

'विदेश घूमने गए राहुल गांधी': भाजपा का दावा, वीडियो शेयर कर कसा तंज; कांग्रेस का पलटवार, पीएम पर साधा निशाना

Tue, 20 Oct 2026 01:43 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर दावा किया कि राहुल गांधी एक विमान से वियतनाम जा रहे थे। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
bjp-claims-rahul-gandhi-vietnam-trip-video-shared-on-x-congress-hits-back-with-pm-modi-foreign-trips-jibe
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा को लेकर भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स हाथ में टिकट लिए नजर आता है। वीडियो में दावा किया गया है कि फ्लाइट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे। हालांकि, पोस्ट में वीडियो कब का है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा, ''झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं। किसी को क्या ही पता चलेगा।'' गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किए थे। दिल्ली में ये प्रदर्शन सड़क से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के राहुल गांधी को लेकर किए गए ट्वीट पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ''कौन विदेश जाता है? वे कब विदेश जाते हैं? क्या इस दिन दूसरे लोग विदेश यात्रा नहीं करते? राहुल गांधी एक व्यक्ति हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। वह येल विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करते हैं, लंदन में छात्रों से मिलते हैं और वहां के बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप दीक्षित ने आगे कहा, ''वह प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं, जो प्रधानमंत्री नहीं करते। तो भाजपा को इससे क्या परेशानी है? हमारी एक परंपरा यह भी रही है कि लोकसभा का सत्र चलने के दौरान प्रधानमंत्री विदेश यात्रा नहीं करते। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने इस परंपरा को तोड़ा। उस समय यह सवाल क्यों नहीं उठाया जाता?''

भाजपा ने लगाए क्या आरोप?
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी एक बार फिर 'वैकैशन मोड' में हैं और छुट्टियों व आराम के लिए वियतनाम गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक तरफ कांग्रेस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ऐसे समय में देश से बाहर चले जाते हैं।


प्रदीप भंडारी ने लिखा, "राहुल गांधी फिर से वही कर रहे हैं, जिसमें वे सबसे माहिर हैं; ब्रेक लेना और छुट्टियों का आनंद लेना! खबर है कि राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं। राहुल गांधी भारत में नहीं हैं! नवरात्र के दौरान, राहुल गांधी विदेश में क्या कर रहे हैं? ब्रेक का मजा ले रहे हैं, या अपने 'अराजकता फैलाने वाले साथियों' से मिल रहे हैं? एक ऐसा व्यक्ति जो काम करने से ज्यादा समय आराम करने में बिताता है और फिर चिल्लाता है, 'वोट चोरी हो गया!'"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed