फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Van Mitras' to serve as assistant forest guards in Himachal; 50 percent of posts reserved, no physical test re

सरकारी नौकरी: हिमाचल में सहायक वन रक्षक बनेंगे वन मित्र, 50 फीसदी पद आरक्षित, नहीं देनी होगी शारीरिक परीक्षा

Wed, 28 Oct 2026 06:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 06:10 AM IST
सार

प्रदेश के वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने भर्ती योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 50 प्रतिशत पद खुली भर्ती और शेष 50 प्रतिशत पद वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों के लिए आरक्षित रहेंगे। 

विज्ञापन
Van Mitras' to serve as assistant forest guards in Himachal; 50 percent of posts reserved, no physical test re
हिमाचल सहायक वन रक्षक भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने भर्ती योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 50 प्रतिशत पद खुली भर्ती और शेष 50 प्रतिशत पद वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों के लिए आरक्षित रहेंगे। भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यर्थी का हिमाचल बोनाफाइड निवासी होना जरूरी 
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड निवासी होना जरूरी है। साथ ही संबंधित वन सर्किल का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य होगा। सहायक फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा भी अनिवार्य होगी।   पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थियों की 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
हालांकि, वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी। वे अपनी पूर्व भर्ती के दौरान यह परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरुआत में पांच साल के लिए निश्चित मासिक वेतन पर की जाएगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को छह महीने का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के बाद होने वाली इंडक्शन परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। सहायक फॉरेस्ट गार्ड वन बीट की निगरानी करने के साथ अवैध कटान और अतिक्रमण रोकने, वनों से आग से बचाने और वन संपदा की सुरक्षा का काम करेंगे। ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर तीन लिखित नोटिस देने के बाद कर्मचारी को सेवा से हटाया जा सकेगा।

विज्ञापन

10 दिन का चिकित्सा अवकाश भी मिलेगा
योजना के तहत कर्मचारियों को हर महीने एक दिन का आकस्मिक अवकाश, साल में 10 दिन का चिकित्सा अवकाश और पांच दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। महिला कर्मचारियों के लिए 180 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों के लिए 15 दिन का पितृत्व अवकाश निर्धारित किया गया है। भर्ती में श्रेणीवार 10 प्रतिशत पदों के लिए प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। यह परिणाम घोषित होने के छह महीने तक मान्य रहेगी। प्रशिक्षण दौरे के दौरान नियमानुसार यात्रा और दैनिक भत्ता मिलेगा। हालांकि, इन कर्मचारियों पर नियमित कर्मचारियों के पेंशन, सामान्य भविष्य निधि और अवकाश संबंधी नियम लागू नहीं होंगे। से आर्थिक नियोजन भी किया है।

वन रक्षकों के 500 पद खत्म कर इतने ही पद सहायक वन रक्षकों के सृजित किए
वन रक्षकों के 500 पदों को पूरी तरह से खत्म कर सहायक वन रक्षकों के इतने ही पद खत्म कर दिए गए हैं। वन रक्षक कैडर के इन पदों को खत्म करने से सरकार ने एक तरह से आर्थिक नियोजन भी किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed