फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Corporation buses did not run on 16 rural routes due to a lack of passengers.

Una News: सवारियां न मिलने से 16 ग्रामीण रूटों पर नहीं चलीं निगम की बसें

Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corporation buses did not run on 16 rural routes due to a lack of passengers.
रविवार की छुट्टी का असर, ऊना आईएसबीटी में भी कम पहुंचे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रविवार की छुट्टी का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ग्रामीण बस सेवाओं पर भी दिखा। यात्रियों की कमी के चलते जिले में 16 ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ीं। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश के कारण कर्मचारियों और विद्यार्थियों की आवाजाही कम रही। इसका असर ऊना आईएसबीटी से चलने वाली लोकल बस सेवाओं पर भी पड़ा।
आम दिनों में नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों की आवाजाही के सहारे चलने वाले ग्रामीण रूटों पर रविवार को सवारियां कम रहीं। निगम प्रबंधन के अनुसार, जिन रूटों पर एक-दो यात्री ही उपलब्ध होते हैं, वहां बस चलाने से डीजल का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए कुछ रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया गया। हालांकि, इससे जरूरी कामों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार को लोकल रूटों पर अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या काफी कम रहती है। जिन रूटों पर सवारियां न के बराबर होती हैं, वहां बस का संचालन रविवार के लिए रद्द कर दिया जाता है।- राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed