{"_id":"6ac8cb334a638e2dd603c388","slug":"csa-election-election-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191113-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सुनिधि बनीं केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष, दीपक शर्मा उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सुनिधि बनीं केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष, दीपक शर्मा उपाध्यक्ष
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में शपथ लेने के बाद प्राचार्य व शिक्षकों के साथ केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारी। स
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हितों के लिए कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, केंद्रीय छात्र संघ समिति के समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा, समिति के सदस्य डॉ. विवेक नेगी और अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन करते हुए रविकांत ने विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्र संघ के महत्व, महाविद्यालय में इसकी भूमिका और पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
समारोह में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने केंद्रीय छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की सुनिधि ने अध्यक्ष, एमए राजनीति विज्ञान तृतीय सत्र के दीपक शर्मा ने उपाध्यक्ष, बीए प्रथम सत्र की इशिता शर्मा ने सचिव और बीकॉम वित्त प्रथम सत्र की कनन शर्मा ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ली। प्राचार्य ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों को बैज और ब्लेजर पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इनके अलावा आंचल शर्मा, अवंतिका शर्मा, रोहित नेगी, विपिन, पारुल, सलोनी और साक्षी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी केंद्रीय छात्र संघ के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। खेलकूद, आरएनआर, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, सांस्कृतिक गतिविधियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विभिन्न क्लबों और समितियों से मनोनीत सदस्यों ने भी अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनिधि ने अपने संबोधन में इस उपलब्धि के लिए प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह विद्यार्थियों और महाविद्यालय प्रबंधन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगी और विद्यार्थियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। समारोह का समापन केंद्रीय छात्र संघ समिति के समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस मौके पर डॉ. सलोनी सूद भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
-- -बॉक्स
बैठक में समझाए दायित्व, छात्र समस्याओं के समाधान पर जोर
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्राचार्य के नेतृत्व में केंद्रीय छात्र संघ की मुख्य समिति, निर्वाचित पदाधिकारियों और सभी मनोनीत सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों, कार्यक्षेत्र और महाविद्यालय में निभाई जाने वाली भूमिकाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक में सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं पर आपसी चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही, विद्यार्थियों की परेशानियों को महाविद्यालय प्रबंधन तक पहुंचाकर उनके निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के हितों को बढ़ावा दिया जा सके।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हितों के लिए कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, केंद्रीय छात्र संघ समिति के समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा, समिति के सदस्य डॉ. विवेक नेगी और अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन करते हुए रविकांत ने विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्र संघ के महत्व, महाविद्यालय में इसकी भूमिका और पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
समारोह में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने केंद्रीय छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की सुनिधि ने अध्यक्ष, एमए राजनीति विज्ञान तृतीय सत्र के दीपक शर्मा ने उपाध्यक्ष, बीए प्रथम सत्र की इशिता शर्मा ने सचिव और बीकॉम वित्त प्रथम सत्र की कनन शर्मा ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ली। प्राचार्य ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों को बैज और ब्लेजर पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इनके अलावा आंचल शर्मा, अवंतिका शर्मा, रोहित नेगी, विपिन, पारुल, सलोनी और साक्षी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी केंद्रीय छात्र संघ के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। खेलकूद, आरएनआर, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, सांस्कृतिक गतिविधियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विभिन्न क्लबों और समितियों से मनोनीत सदस्यों ने भी अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनिधि ने अपने संबोधन में इस उपलब्धि के लिए प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह विद्यार्थियों और महाविद्यालय प्रबंधन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगी और विद्यार्थियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। समारोह का समापन केंद्रीय छात्र संघ समिति के समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस मौके पर डॉ. सलोनी सूद भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
बैठक में समझाए दायित्व, छात्र समस्याओं के समाधान पर जोर
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्राचार्य के नेतृत्व में केंद्रीय छात्र संघ की मुख्य समिति, निर्वाचित पदाधिकारियों और सभी मनोनीत सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों, कार्यक्षेत्र और महाविद्यालय में निभाई जाने वाली भूमिकाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक में सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं पर आपसी चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही, विद्यार्थियों की परेशानियों को महाविद्यालय प्रबंधन तक पहुंचाकर उनके निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के हितों को बढ़ावा दिया जा सके।