फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus goes out of control due to brake failure, 30 passengers have a narrow escape

Mandi News: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई एचआरटीसी की बस, 30 यात्री बाल-बाल बचे

Wed, 09 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus goes out of control due to brake failure, 30 passengers have a narrow escape
रेत के ढेर से टकराकर रुकी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, आसपास थे मकान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। जोगिंद्रनगर से कमलाह जा रही एचआरटीसी की बस मंगलवार को मढ़ी बाजार में अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस को नियंत्रण से बाहर होता देख बाजार में लोग सहम गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे रखे रेत के बड़े ढेर की ओर मोड़ दिया। रेत में धंसने के बाद बस की रफ्तार थम गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस मढ़ी बाजार के बस स्टॉप पर रुकी थी। यहां से आगे बढ़ते ही चालक को ब्रेक में खराबी का पता चला। इसके बाद बस नियंत्रण से बाहर होने लगी। बाजार में मौजूद लोगों को आशंका थी कि कहीं बस सड़क किनारे बने मकानों से न टकरा जाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बल्याणा निवासी निक्का राम के मकान का अगले दिन लेंटर डाला जाना है। इसके लिए सड़क किनारे रेत रखा था। बस इसी रेत के ढेर से जा टकराई और उसकी रफ्तार कम होते-होते थम गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौके पर रेत का यह ढेर नहीं होता तो बस आगे जाकर मकानों से टकरा सकती थी। इससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

घटना के प्रत्यक्षदर्शी कश्मीर सिंह, धर्मचंद, रमेश कुमार, बिट्टू, बंटी और विजय ने बताया कि ब्रेक खराब होने के बावजूद चालक ने घबराने के बजाय बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मढ़ी बाजार भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर बस के ब्रेक फेल होने जैसी घटना बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने एचआरटीसी से जोगिंद्रनगर-कमलाह रूट पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच कराने और विशेष रूप से ब्रेक सिस्टम की जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, जोगिंद्रनगर के आरएम शशांक धीमान ने कहा कि अचानक प्रेशर कम होने के कारण यह दिक्कत पेश आई। उन्होंने कहा कि बाकी गाड़ी पूरी तरह ठीक है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed