फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A three-member high-level committee has been formed to investigate 60,000 accounts.

Mandi News: 60,000 खातों की जांच करेगी तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित

Fri, 11 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A three-member high-level committee has been formed to investigate 60,000 accounts.
मुख्य डाकघर में वित्तीय गड़बड़ी का मामला
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक और दो इंस्पेक्टरों को सौंपी कमान
तीन महीने के भीतर प्रस्तुत करनी होगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में सामने आए वित्तीय गड़बड़ी के मामले में डाक विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस संदिग्ध घोटाले की परतें उधेड़ने के लिए तीन अधिकारियों एक सहायक अधीक्षक और दो इंस्पेक्टरों की जांच कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी डाकघर के करीब 60,000 खातों के रिकॉर्ड का गहन निरीक्षण करेगी और आगामी तीन महीनों के भीतर अपनी निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
एक उपभोक्ता की ओर से खाते में जमा राशि न दिखने और लाखों रुपये की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राथमिक पड़ताल में संबंधित रिकॉर्ड गायब मिलने पर प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए गए। मंडी डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशों पर एक महिला कर्मचारी को निलंबित कर उसका मुख्यालय सुंदरनगर स्थानांतरित कर दिया गया है ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में दस्तावेज गायब होने से विभाग में किसी बड़े घोटाले की आशंका गहरा गई है। गठित त्रिस्तरीय कमेटी अब यह पता लगाएगी कि वित्तीय अनियमितता किस स्तर पर हुई है और इसमें कौन-कौन संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडी डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। हर पहलू को जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed