{"_id":"6aa0602c2dac4e0b2004a332","slug":"a-gang-of-thieves-became-active-again-in-chauntra-theft-was-averted-due-to-peoples-vigilance-mandi-news-c-90-1-mnd1023-212427-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, लोगों की सतर्कता से टली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, लोगों की सतर्कता से टली चोरी
विज्ञापन
सीसीटीवी लगाने और गश्त बढ़ाने की उठी मांग, व्यापार मंडल ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। सोमवार देर रात चौंतड़ा बाजार में दो गाड़ियों को निशाना बनाने पहुंचे शातिरों के मंसूबों पर स्थानीय लोगों की सतर्कता ने पानी फेर दिया।
मारुति कार और बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पहले डॉ. नितिन की कार का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर चोरों ने साथ खड़ी दिनेश कुमार की नैनो कार को निशाना बनाया। इसी दौरान हुए शोर-शराबे से आसपास के लोग जाग गए। लोगों को मौके की ओर आता देख एक आरोपी कार और दो अन्य बाइक पर सवार होकर भाग गए। इससे पहले रविवार को भी बीड़ रोड पर एक खाली घर में चोरी का प्रयास करते हुए नेपाली मूल के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर व्यापार मंडल चौंतड़ा के प्रधान अनिल ठाकुर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बाजार में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण चोरों का सुराग लगाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से बाजार में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।