फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Radha Ashtami celebrations begin with a Maha Aarti at Dal Lake.

Kangra News: डल झील में महाआरती के साथ राधा अष्टमी उत्सव शुरू

Sat, 19 Sep 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Radha Ashtami celebrations begin with a Maha Aarti at Dal Lake.
डल झील में महारती में हिस्सा लेते लोग। स्रोत: प​ब्लिक रिलेशन।
धर्मशाला। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर डल झील परिसर में महाआरती के साथ राधा अष्टमी उत्सव का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
महा आरती के दौरान डल झील परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इसमें भाग लिया। भगवान शिव और राधा-कृष्ण के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।
विज्ञापन

महाआरती के साथ शुरू हुए उत्सव में श्रद्धालुओं ने डल झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed