फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Students entered the ViceChancellor's office armed with sickles; police detained seven students.

एचपीयू शिमला: दराट के साथ कुलपति कार्यालय में घुसे, पुलिस ने सात छात्र हिरासत में लिए

Tue, 22 Sep 2026 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 09:35 PM IST
सार

पुलिस ने शाम करीब 7:30 बजे सात छात्रों को हिरासत में लिया। इससे पहले दोपहर करीब 2:30 बजे कानून विभाग में विश्वविद्यालय के एक छात्र और एसएफआई कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को फिर एक छात्र के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया।

विज्ञापन
HPU Shimla: Students entered the ViceChancellor's office armed with sickles; police detained seven students.
पुलिस ने सात छात्र हिरासत में लिए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार को कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के दराट और रॉड के साथ प्रवेश करने के बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शाम करीब 7:30 बजे सात छात्रों को हिरासत में लिया। इससे पहले दोपहर करीब 2:30 बजे कानून विभाग में विश्वविद्यालय के एक छात्र और एसएफआई कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को फिर एक छात्र के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार शाम को एसएफआई से जुड़े अखिल और आदित्य कुलपति कार्यालय परिसर में पहुंचे थे। दोनों को विश्वविद्यालय पुलिस ने रोककर तलाशी ली।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके बैग से दराट और रॉड मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों समेत एसएफआई के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई। दोपहर में कानून विभाग में हुए विवाद के बाद दोनों छात्र संगठनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शाम को दोबारा विवाद होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। मामले को लेकर दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

कुलपति कार्यालय गए थे छात्र : मुकेश
एसएफआई परिसर इकाई अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि अखिल और आदित्य कुलपति कार्यालय परिसर में अपने काम से गए थे। उनका किसी से लड़ाई करने का उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा कि छात्रों के बैग से जो सामान मिलने की बात कही जा रही है, वह लड़ाई के लिए नहीं रखा था। एसएफआई ने छात्रों को हिरासत में लिए जाने पर अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन

एबीवीपी ने एसएफआई पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप
एबीवीपी परिसर अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि एसएफआई लगातार आम छात्रों और दूसरे छात्र संगठनों के साथ विवाद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएफआई की ऐसी गतिविधियों से विश्वविद्यालय का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस तरह की कार्रवाई की निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed