फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: Number of operation theatres in medical colleges to be increased

हिमाचल प्रदेश: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगे ऑपरेशन थियेटर, विभाग बना रहा योजना

Thu, 22 Oct 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 05:30 AM IST
सार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में समय पर सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में योजना बनाने में जुट गया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: Number of operation theatres in medical colleges to be increased
ऑपरेशन थियेटर(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में समय पर सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में योजना बनाने में जुट गया है। इसके तहत मेडिकल कॉलेजों में मौजूदा सुविधाओं, ऑपरेशन थियेटरों की जरूरत और मरीजों के दबाव का आकलन होगा। योजना तैयार करने से पहले मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से भी सुझाव लिए जाएंगे, ताकि संस्थानों की जरूरत के अनुसार नए ऑपरेशन थियेटर स्थापित किए जा सकें।  प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सर्जरी की सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

नए ऑपरेशन थियेटर बनने से सर्जरी की क्षमता बढ़ेगी
ऑपरेशन थियेटरों की सीमित उपलब्धता के कारण कई बार मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता है। नए ऑपरेशन थियेटर बनने से सर्जरी की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों के समय पर उपचार में मदद मिलेगी। प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में 12-12 बड़े ऑपरेशन थियेटर हैं। इन संस्थानों में प्रदेश भर से गंभीर बीमारियों और जटिल सर्जरी के लिए मरीज आते हैं। मरीजों की संख्या और विशेषज्ञताओं में ऑपरेशन की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। नए ऑपरेशन थियेटर बनाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान आधारभूत ढांचे और विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। -आशीष सिंहमार, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed