फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bajrauh emerged as the winner, and Jahu became the runner-up in the volleyball competition.

Hamirpur (Himachal) News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में बजड़ौह विजेता और जाहू बना उप विजेता

Tue, 20 Oct 2026 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 Oct 2026 04:52 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा गाजियां में करवाई गई अंडर-17 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के नगरोटा गाजियां में अंडर-17 लड़कों की वाॅलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय युवाओं ने किया। वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान नगरोटा गाजियां और जाहू की टीम के बीच में खेला गया। जाहू की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए नगरोटा गाजियां को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बजड़ौह की टीम ने महल के खिलाड़ियों को 2-1 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में बजड़ौह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जाहू की टीम को 2 -0 से हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली बजड़ौह की टीम को 2500 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रही जाहू की टीम को भी पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जाहू की टीम के कप्तान राहुल, राज, सुमित, अर्पण, तरुण, गोलू, विशु ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed