फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners overlooked regarding inflation relief; awaiting 3% hike for seven months.

Chamba News: महंगाई राहत में भी पेंशनरों की अनदेखी, सात महीने से तीन प्रतिशत का इंतजार

Sun, 11 Oct 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pensioners overlooked regarding inflation relief; awaiting 3% hike for seven months.
बैठक के दौरान पथपरिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के सदस्य : संवाद
एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एरियर भी लंबित, संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पेंशनरों ने बैठक में लंबित वित्तीय लाभों पर भी की चर्चा, जल्द भुगतान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को सात महीने बाद भी तीन प्रतिशत महंगाई राहत नहीं मिली है। संशोधित वेतनमान का एरियर और अन्य वित्तीय लाभ भी लंबित हैं।
रविवार को पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक में सदस्यों ने सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पिछले महीने उपमुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। इसमें तीन प्रतिशत महंगाई राहत सहित अन्य वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि निगम के नियमित कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला। वहीं, प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों को वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान का एरियर किस्तों में दिया जा रहा है। एचआरटीसी के नियमित कर्मचारी और पेंशनर अब भी इस लाभ की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बैठक में सेवानिवृत्ति के बाद महीनों तक वित्तीय लाभ जारी न होने पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि भुगतान में देरी से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लंबित देनदारियों का जल्द निपटारा करने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।


इस मौके पर राजकुमार, इंदर सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, देवराज, महेशनाथ, साहब चंद, मान सिंह, दुनीचंद, चैनलाल, चंद्रप्रकाश, उत्तम सिंह, मनोहर लाल, रीता देवी, कांता देवी और रीता कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed