फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayush Department unable to spend 35 lakh fund received from the Centre.

Chamba News: आयुष विभाग खर्च नहीं पाया केंद्र से मिला 35 लाख का फंड

Wed, 30 Sep 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Ayush Department unable to spend 35 lakh fund received from the Centre.
चंबा। आयुष विभाग चंबा केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में मिले 35 लाख रुपये के फंड को समय पर खर्च नहीं कर पाया। इससे आकांक्षी जिले में इस धनराशि का उपयोग नहीं हो सका और बजट लैप्स हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में यह मामला सामने आने पर लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने नाराजगी जताई।
सांसद ने जिला आयुष अधिकारी से फंड खर्च न होने का कारण पूछा। इसके जवाब में अधिकारी ने बताया कि उन्होंने चंबा में हाल ही में ज्वाइन किया है, इसलिए इस संबंध में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट मार्च में मिला था, जिसके कारण धनराशि खर्च करने में दिक्कत आई होगी।
विज्ञापन

सांसद ने निर्देश दिए कि केंद्र से संबंधित कोई समस्या है तो उसे उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में लैप्स धनराशि का कॉलम शून्य नजर आना चाहिए, अन्यथा अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उन्होंने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को बजट जारी होने में देरी और राशि खर्च न होने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed