{"_id":"6aa05a4784a0133c250cea14","slug":"power-outage-throughout-the-night-at-shri-naina-devi-people-distressed-by-heat-and-humidity-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167282-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी में रातभर बिजली गुल, उमस भी गर्मी से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी में रातभर बिजली गुल, उमस भी गर्मी से लोग रहे परेशान
विज्ञापन
रविवार रात 11 बजे गई बिजली सुबह 9:30 बजे लौटी, मंगलवार को फिर कट से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। श्रावण अष्टमी मेले से पहले करीब एक माह तक लगातार बिजली कट लगने के बाद अब फिर समस्या शुरू हो गई है। रविवार रात करीब 11 बजे आधे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बहाल हो सकी।
मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बार फिर बिजली गुल हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। शाम पांच बजे के बाद खराबी आने पर कई बार अगले दिन सुबह तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले रात के समय भी विद्युत विभाग के कर्मचारी तैनात रहते थे और खराबी को जल्द ठीक कर दिया जाता था। अब रात में समस्या आने पर काफी समय लग जाता है। बरसात के दौरान अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा भी बना रहता है और दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन
बार-बार बिजली कटने से दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों प्रतिभा कुमारी, भारत भूषण, निखिलेश शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, तारा माधव, गौरव शर्मा, तेजपाल, विजय कुमार चौधरी और राजकुमार समेत अन्य ने विद्युत व्यवस्था मजबूत करने तथा रात में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में सहायक अभियंता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाए।