फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP Mahila Morcha should not play politics over justice for women: Tripta Thakur

महिलाओं के न्याय पर राजनीति न करे भाजपा महिला मोर्चा : तृप्ता ठाकुर

Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha should not play politics over justice for women: Tripta Thakur
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- हर मामले में पीड़िताओं के समर्थन में उठाएं आवाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने भाजपा महिला मोर्चा से महिलाओं के साथ अन्याय के मामलों में राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई में पक्षपात के बजाय एकजुटता होनी चाहिए। यदि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के प्रति वास्तव में संवेदनशील है तो उसे हर मामले में पीड़िताओं के समर्थन में खड़ा होना चाहिए, चाहे मामला किसी भी राजनीतिक दल के नेता से जुड़ा हो।
शिमला में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए तृप्ता ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की महिलाओं की सक्रियता देखकर उन्हें अच्छा लगा कि देर से ही सही, महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाई गई। हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई भी राजनीतिक दृष्टिकोण से लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

तृप्ता ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि एक युवती ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि आरोप सही साबित हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने चुराह के विधायक हंसराज से जुड़े मामले का भी जिक्र किया और कहा कि एक युवती ने विधायक पर आरोप लगाए हैं तथा मामला चंबा की अदालत में दर्ज है। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा महिला मोर्चा उस युवती को न्याय दिलाने के लिए भी सड़कों पर उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने हाथरस और उन्नाव कांड, बिलकिस बानो प्रकरण, उत्तराखंड की अंकिता भंडारी और महिला पहलवानों से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाकर न्याय की मांग की थी और दिल्ली में प्रदर्शन किया था। उस समय भी महिला मोर्चा को उनके समर्थन में आवाज उठानी चाहिए थी।
तृप्ता ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ जहां भी अन्याय होता है, वहां उनके पक्ष में आवाज उठाई जानी चाहिए। यह नहीं देखा जाना चाहिए कि मामला किस राजनीतिक दल के नेता से जुड़ा है या किस राज्य में हुआ है। दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए और पीड़िताओं को न्याय मिलना जरूरी है।

उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा से अपील की कि हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल के भाई और विधायक हंसराज से जुड़े मामलों में आरोप लगाने वाली युवतियों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर लड़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed