{"_id":"6ae26771791788e56907ccf1","slug":"married-women-will-adorn-themselves-in-full-traditional-finery-rohtak-news-c-198-1-fth1001-247884-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ आज : सोलह शृंगार में सजेंगी सुहागिनें, चांद के दीदार के बाद खोलेंगी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ आज : सोलह शृंगार में सजेंगी सुहागिनें, चांद के दीदार के बाद खोलेंगी व्रत
विज्ञापन
करवाचौथ पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवाचौथ वीरवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। बुधवार को साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण, चूड़ियों और करवा की दुकानों पर रौनक बढ़ गई। इस बार महिलाओं में रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों, डिजाइनर कड़ों और हल्के आभूषणों का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इस दिन सोलह शृंगार का विशेष महत्व होता है। इसी को देखते हुए महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार साड़ी, चूड़ियां, बिंदी और अन्य शृंगार का सामान खरीद रही हैं। दुकानों पर साड़ियों से मेल खाते रंगों की चूड़ियों और फैंसी बिंदी की मांग अधिक है।
दुकानदारों के अनुसार, इस बार महिलाओं में धातु के कड़ों की अपेक्षा कांच के कड़ों के प्रति अधिक आकर्षण है। नगों से सजे और मल्टीकलर डिजाइन वाले कड़े महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमत में विभिन्न डिजाइन और रंगों के कड़े उपलब्ध हैं। आकर्षक डिजाइन और कम कीमत के कारण महिलाएं इन्हें पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
नया बाजार के कॉस्मेटिक विक्रेता नीरज कुमार ने बताया कि प्लेन से लेकर डिजाइनर चूड़ियां तक बिक रही हैं। सबसे ज्यादा जरकन वाली चूड़ियां पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा नगों वाली चूड़ियों की भी मांग है। फैंसी और आकर्षक बिंदी की मांग अधिक है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की बिंदी उपलब्ध है।
मिट्टी के सजावटी कलश की खूब बिक्री
नया बाजार की दुकानदार लक्ष्मी यादव ने बताया कि करवाचौथ पर बाजार में मिट्टी और स्टील के कलश की बिक्री अधिक होती है। मिट्टी के कलश के साथ सजावटी कलश भी इस बार बाजार में आए हैं। मिट्टी का सामान्य कलश 30 रुपये और सजावटी कलश 80 रुपये में बिक रहा है। सजावटी कलश भी मिट्टी का बना है। इस पर कपड़े की आकर्षक सजावट की गई है।
करवाचौथ पर चांदी के करवे की अधिक मांग रहती है। इसके साथ ही बिछिया, पायल, लॉकेट और विशेष करवाचौथ की थाली की भी काफी मांग है।