{"_id":"6ab12fff884bae816e0800cb","slug":"learning-environment-in-250-pm-shri-schools-to-be-transformed-education-minister-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1129114-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 पीएम श्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का माहौल : शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 पीएम श्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का माहौल : शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
- लाइब्रेरी, डिजिटल व स्मार्ट कक्षाएं और आधुनिक प्रयोगशालाओं से लैस होंगे स्कूल
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों में पढ़ाई का माहाैल बदलने के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इन स्कूलों में बेहतर लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल और स्मार्ट कक्षाएं और आधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जा रही हैं। लाइब्रेरी में भी विद्यार्थियों के लिए नए सिरे से सुविधाएं जुटाईं जाएंगी।
शिक्षा मंत्री ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में स्कूलों के कायाकल्प का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2036 के ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारी और पदक बढ़ाने के लक्ष्य को देखते हुए सरकारी स्कूलों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं व उपकरण उपलब्ध कराने की तैयारी है। ब्यूरो