{"_id":"6aaefb0de0e88e81db065b01","slug":"young-people-turned-towards-books-after-listening-to-litterateurs-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1456830-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साहित्यकारों को सुनने के बाद किताबों की ओर मुड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साहित्यकारों को सुनने के बाद किताबों की ओर मुड़े युवा
Sun, 20 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में युवाओं की अच्छी मौजूदगी रही। उन्होंने बाहर से आए साहित्यकारों को सुना और उनके विचारों व अनुभवों से रूबरू हुए। साहित्यिक संवाद के साथ कार्यक्रम स्थल के बाहर लगे पुस्तकों के स्टॉल भी युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
युवाओं ने विभिन्न पुस्तकों के पन्ने पलटकर उनकी विषयवस्तु समझी। अपनी रुचि की किताबों के बारे में स्टॉल पर मौजूद लोगों से जानकारी भी ली। संगोष्ठी में साहित्यकारों को सुनने के साथ पुस्तकों के प्रति युवाओं की यह दिलचस्पी साहित्य से उनके जुड़ाव की झलक देती नजर आई।