{"_id":"6ad82e8184b47f154509c792","slug":"two-youths-murdered-with-knife-in-deoria-up-both-had-gone-to-attend-a-fair-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में डबल मर्डर: देवरिया में दो युवकों का कत्ल, एक का गला रेता, दूसरे का चीर दिया पेट; मेला देखने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में डबल मर्डर: देवरिया में दो युवकों का कत्ल, एक का गला रेता, दूसरे का चीर दिया पेट; मेला देखने गए थे
Wed, 21 Oct 2026 08:47 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:47 AM IST
सार
यूपी के देवरिया जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक का गला रेता गया, जबकि दूसरे के पेट में वार किया गया। दोनों युवक मेला देखने के लिए मंगलवार की शाम घर से निकले थे। आधी रात पुलिस को हत्या की सूचना मिली। बढ़या हरदो गांव के सामने दोनों युवकों के शव मिले।
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मईल थाना इलाके के बढ़या हरदो गांव के सामने मंगलवार की रात दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। एक युवक का गला रेता गया था, जबकि दूसरे के पेट पर चाकू से वार किया गया था।
दोनों युवक शाम करीब सात बजे मेला देखने के लिए घर से निकले थे। आधी रात यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों युवकों के शव पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
रात में ही एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कीं। मृतकों की पहचान मईल थाना क्षेत्र के इटहुरा हजाम निवासी विनय यादव और करजहां निवासी वकील यादव के रूप में हुई है।

Trending Videos
विनय यादव गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत था। वह दशहरे के अवसर पर शनिवार को अपने घर आया था। वहीं, वकील यादव रेलवे में ग्रुप डी के पद पर लार रोड में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वकील यादव की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ड्यूटी थी।
विनय यादव और वकील यादव मेला देखने के लिए घर से निकले थे
ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब सात बजे विनय यादव और वकील यादव मेला देखने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद रात में बढ़या हरदो गांव के सामने दोनों की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों युवकों पर चाकू से वार किए थे। एक युवक का गला रेता गया था, जबकि दूसरे के पेट पर चाकू से वार किए जाने की बात सामने आई है।

आधी रात यूपी-112 के माध्यम से मईल थानाध्यक्ष को घटना की सूचना मिली। दो युवकों की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मईल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां दोनों युवकों के शव पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर एसपी भी रात में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, दोनों युवकों की हत्या की जानकारी मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
यूपी-112 के माध्यम से रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास दो व्यक्तियों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान वकील यादव और विनय यादव के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजन के शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।-अभिजित आर. शंकर, एसपी, देवरिया