फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Halts Vijayadashami Procession to Give Way to Ambulance

मानवता की मिसाल: सीएम योगी ने विजयादशमी शोभायात्रा रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

Tue, 20 Oct 2026 07:12 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 20 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग करते हुए एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया। इस दौरान मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसे प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन
CM Yogi Halts Vijayadashami Procession to Give Way to Ambulance
एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा कुछ देर के लिए रोक दी गई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर से निकल रही शोभायात्रा के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। मंदिर के मुख्य गेट के पास एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा कुछ देर के लिए रोक दी गई। रास्ता खाली होते ही एंबुलेंस को सुरक्षित आगे जाने दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा फिर से आगे बढ़ी।
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस के पहुंचने पर तत्काल रास्ता उपलब्ध कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग करते हुए एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया। इस दौरान मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसे प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन


धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण यातायात का संचालन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रास्ता देना बेहद जरूरी है। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट के पास शोभायात्रा रोककर एंबुलेंस को रास्ता देने की इस पहल ने संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed