फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update

सितारों की सुरक्षा: गोलीबारी के बाद टाइगर की सिक्योरिटी में इजाफा, सलमान-शाहरुख के पास किस दर्जे की सुरक्षा?

Thu, 22 Oct 2026 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Oct 2026 04:37 PM IST
सार

  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को गोलीबारी की गई। इस जानलेवा हादसे में वे बाल-बाल बचे।
  • फायरिंग की घटना के बाद टाइगर को पुलिस सुरक्षा व्यस्था दी गई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा व्यस्था की गई है।
  • फिल्म इंडस्ट्री के कई और सितारे हैं, जिन्हें कथित तौर पर मिली धमकियों के बाद सुरक्षा प्रदान की गई है।
  • सितारों को सुरक्षा कौन देता है? खर्चा कौन उठाता है और किसे किस श्रेणी की सुरक्षा मिली है? जानिए सबकुछ

विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
कंगना-सलमान खान-शाहरुख-अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के जुहू में बीते रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की गई। घटना को तब अंजाम दिया गया था, जब वे फुटबॉल मैच खेलने के बाद बाहर निकल रहे थे। टाइगर बाल-बाल बचे। उनके ड्राइवर और एक शख्स गोलीबारी की घटना में घायल हो गए। इस हमले के बाद इंडस्ट्री में दहशत है। वहीं, टाइगर श्रॉफ को भी सुरक्षा दी गई है। उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली है। साथ ही मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने भी अभिनेता की सिक्योरिटी में बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। स्थानीय पुलिस स्टेशन की तरफ से एक पुलिस अधिकारी व अतिरिक्त जवानों को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।

विज्ञापन

इस घटना में जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि टाइगर पर गोलीबारी करने से पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी। उनकी सुरक्षा ज्यादा होने के चलते योजना में बदलाव किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कौन प्रदान करता है सुरक्षा?
फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों को सुरक्षा मिली हुई है। यहां एक बात स्पष्ट कर दें कि भारत में किसी को भी सरकारी सुरक्षा देने का फैसला लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि उसके सामने मौजूद खतरों को देखते हुए किया जाता है। कई स्टार्स को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए सरकार से मांग की। 
सुरक्षा व्यस्था केंद्री गृह मंत्रालय की तरफ से दी जाती है। वहीं, राज्य स्तर पर यह सुरक्षा संबंधित सरकार खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर तय करती हैं। किसे किस प्रकार की सुरक्षा देनी है, इनपुट के आधार पर तय किया जाता है। अलग-अलग समय और परिस्थितियों के आधार पर इनमें बदलाव भी हो सकता है। सुरक्षा बदली जा सकती है, बढ़ाई जा सकती है या वापस भी ली जा सकती है। फिलहाल जानते हैं कि किस कलाकार को कौन सी सुरक्षा मिली हुई है।

विज्ञापन

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
कॉफी विद करण सलमान खान - फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar

सलमान खान 
सुरक्षा श्रेणी: Y+ 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 में अभिनेता के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना भी हो चुकी है। साल 2022 में धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई और दबंग खान को Y प्लास श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। मुंबई पुलिस के जवान और सशस्त्र कमांडो शामिल सलमान की सुरक्षा में तैनात हैं। फिर, गैलेक्सी के बाहर फायरिंग की घटना के बाद सिक्योरिटी और बढ़ाई गई। हाल ही में टाइगर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सलमान के घर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है। इसके अलावा सलमान खान अपनी निजी सिक्योरिटी को भी अपनी सुरक्षा में मजबूत रखते हैं।

विज्ञापन

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख खान
सुरक्षा श्रेणी: Y+ 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को महाराष्ट्र सरकार ने अक्तूबर 2023 में इस श्रेणी की सुरक्षा दी थी। इससे पहले दो पुलिस कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात थे। पठान और जवान फिल्मों की सफलता के बाद अभिनेता को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद अभिनेता ने राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। Y प्लस सिक्योरिटी मिलने के बाद शाहरुख की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। छह कमांडो हैं, जो तीन शिफ्ट में उनकी सुरक्षा करते हैं। इसके अलावा पांच सशस्त्र पुलिसकर्मी उनके बंगले 'मन्नत' की सुरक्षा में तैनात हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुरक्षा व्यवस्था का खर्च शाहरुख खान खुद उठाते हैं। यह पेड सिक्योरिटी व्यवस्था है। सुरक्षा के खर्चे का भुगतान शाहरुख की तरफ से महाराष्ट्र सरकार को किया जाता है।

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत
सुरक्षा श्रेणी: Y+ 

चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की सुरक्षा भी मजबूत है। इस तरह की सुरक्षा पाने वाली वह पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो को सौंपी गई थी। कंगना को मिली कथित धमकियों  के बाद उनके पिता ने अभिनेत्री के लिए सुरक्षा की मांग की थी। खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने कंगना को Y प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया।

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
सुरक्षा श्रेणी- X

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को साल 2022 में महाराष्ट्र सरकार ने X कैटेगरी की सुरक्षा दी। सरकार ने बिग बी की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें यह सिक्योरिटी प्रदान की। इससे पहले उन्हें सामान्य पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। 

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
सुरक्षा श्रेणी- X
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि अक्षय कुमार के घर की भी रेकी की गई थी।

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर
सुरक्षा श्रेणी- X
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद अनुपम खेर को कथित तौर पर धमकियां मिली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सुरक्षा समीक्षा के बाद सरकार ने उन्हें X श्रेणी की सिक्योरिटी प्रदान की थी। हालांकि, अनुपम खेर को यह सुरक्षा फिलहाल मिल रही है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
X सुरक्षा में क्या होता है? - फोटो : अमर उजाला

विवेक अग्निहोत्री
सुरक्षा श्रेणी: Y

चर्चित फिल्म निर्देशक को केंद्र सरकार ने मार्च 2022 में Y श्रेणी की सुरक्षा दी थी। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के बाद ऐसा किया गया था।

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
Y श्रेणी सुरक्षा में क्या होता है? - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान और रोहित शेट्टी
जुलाई 2026 में आमिर खान को कथित तौर पर धमकी मिलने की खबरें आई थीं। सोशल मीडिया और एक कथित वॉयस नोट में लॉरेंस गैंग का नाम लिया गया था। इसके बाद आमिर खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। हाल ही में टाइगर मामले की जांच में ऐसी जानकारी आई है कि आमिर खान के घर की रेकी की गई थी। इसके बाद आमिर के घर के आसपास पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।
इस साल फरवरी में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात की गई। टाइगर की कार पर फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

Tiger Shroff Firing Case Salman khan to Shahrukh kangana ranaut film celebs x y and Y plus security update
Y प्लस सुरक्षा में क्या होता है? - फोटो : अमर उजाला

कौन देता है सुरक्षा का खर्चा?

  • सरकारी सुरक्षा का खर्चा सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत होता है। 
  • हालांकि, कुछ मामलों में खर्चा सुरक्षा हासिल करने वाले व्यक्तियों से भी लिया जा सकता है। 
  • तमाम फिल्मी स्टार्स अपनी सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजी सिक्योरिटी भी रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed