फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naagin 4 Actor Vijayendra And Preeti Bhatia Divorced After 13 Year Of Marriage

विजयेंद्र कुमेरिया: शादी के 13 साल बाद टूटा रिश्ता, पत्नी से लिया तलाक; 'नागिन 4' अभिनेता ने बताई वजह

Wed, 07 Oct 2026 09:22 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 09:22 AM IST
सार

Vijayendra And Preeti Bhatia Divorced: टीवी अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया और उनकी पत्नी प्रीति भाटिया का तलाक हो गया है। अब एक्टर ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Naagin 4 Actor Vijayendra And Preeti Bhatia Divorced After 13 Year Of Marriage
विजयेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'नागिन 4' और 'शास्त्री सिस्टर्स' जैसे शो में नजर आ चुके टीवी अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया का तलाक हो गया है। हाल ही में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि प्रीति भाटिया के साथ उनका तलाक साल 2025 में ही हो गया था और दोनों 2022 से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन


अब विजयेंद्र ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने कई वर्षों तक इस बारे में चुप रहना इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें अपनी निजी जिंदगी में आए बदलावों को समझने और स्वीकार करने के लिए समय चाहिए था।
विज्ञापन
Trending Videos

Naagin 4 Actor Vijayendra And Preeti Bhatia Divorced After 13 Year Of Marriage
विजयेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
तलाक को लेकर क्या बोले विजयेंद्र?
बता दें कि विजयेंद्र और प्रीति की शादी जनवरी 2012 में हुई थी और अक्टूबर 2016 में उनकी बेटी किमाया का जन्म हुआ। अब 'टेली टॉक इंडिया' के साथ बात करते हुए एक्टर ने अपनी शादी के टूटने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने पहले अपने रिश्ते को लेकर हो रही अटकलों पर कुछ क्यों नहीं कहा था।

विजयेंद्र ने बताया कि वह एक प्राइवेट इंसान हैं और जो कुछ हुआ, उसे स्वीकार करने में उन्हें समय लगा। इसलिए उन्होंने पहले इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें लगा कि इस बारे में खुद बात करना बेहतर है, ताकि लोग अपनी तरफ से कोई निष्कर्ष न निकालें।
विज्ञापन

Naagin 4 Actor Vijayendra And Preeti Bhatia Divorced After 13 Year Of Marriage
विजयेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विजयेंद्र ने बताई तलाक की वजह
विजयेंद्र ने कहा, 'ऐसे फैसले रातों रात नहीं लिए जाते। हमारे बीच काफी मतभेद और आपसी तालमेल की समस्याएं होने लगी थीं, जो समय के साथ बढ़ती गईं। ऐसा नहीं है कि हमने अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन आखिरकार चीजें ठीक नहीं हो पाईं और हम 2022 में अलग हो गए। यह दोनों की सहमति से लिया गया फैसला था और 2025 में हमें तलाक की डिक्री मिल गई।'

अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि किमाया के लिए भी यह बेहतर है कि वह दोनों माता-पिता से अलग-अलग प्यार महसूस करे, बजाय इसके कि वह एक ऐसे माहौल में बड़ी हो जहां माता-पिता खुश नहीं हैं। हर माता-पिता की तरह हम भी उसके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं और हम वही कर रहे हैं।'
विज्ञापन

Naagin 4 Actor Vijayendra And Preeti Bhatia Divorced After 13 Year Of Marriage
विजयेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
इन सीरियल में नजर आ चुके हैं विजयेंद्र
विजयेंद्र कुमेरिया 'शास्त्री सिस्टर्स', 'उड़ान', 'नागिन 4' और 'तेरी मेरी डोरियां' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। फिलहाल वह कलर्स टीवी के शो 'जूही मुई' में इंस्पेक्टर संयम सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में उनके साथ ईशा सिंह नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed