फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahzad khan says his father Ajit Khan help Salman Khan father Salim Khan gives shelter in Bombay

यादगार किस्सा: सलमान के पिता सलीम खान को किसने दी थी पनाह? अभिनेता शहजाद खान ने किए कई बड़े खुलासे

Wed, 07 Oct 2026 06:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 07 Oct 2026 06:13 PM IST
सार

Shehzad Khan: अभिनेता शहजाद खान ने अपने दिवंगत पिता अजीत खान के कई किस्से सुनाए हैं। उन्होंने सलमान खान के पिता को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन
shahzad khan says his father Ajit Khan help Salman Khan father Salim Khan gives shelter in Bombay
शहजाद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के अभिनेता शहजाद खान ने अपने पिता अजीत खान और सलमान खान के पिता सलीम खान की दोस्ती के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उनके पिता ने किस तरह शुरूआत में सलीम खान की मदद की थी। बाद में सलीम खान वर्षों तक अजीत खान का सहयोग किया।
विज्ञापन
Trending Videos

शहजाद के पिता ने सलीम खान को दी पनाह
एएनआई से बातचीत में शहजाद ने याद किया कि जब सलीम खान फिल्मों में करियर बनाने के लिए पहली बार बॉम्बे आए थे, तो उनके पिता ने उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया कि अजीत खान न सिर्फ सलीम खान को शहर लाए, बल्कि उन्हें अपने घर में भी रखा और छोटे भाई की तरह माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

shahzad khan says his father Ajit Khan help Salman Khan father Salim Khan gives shelter in Bombay
शहजाद खान, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने दी थी ये सलाह
अपने पिता के निधन से पहले की बातों को याद करते हुए, शहजाद ने बताया कि अजीत खान ने उनसे खास तौर पर कहा था कि अगर जिंदगी में कभी कोई मुश्किल आए, तो वह सलीम खान के पास जाएं। उस सलाह को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर तुम्हें कभी कोई परेशानी हो, तो किसी और के पास मत जाना, सलीम के पास जाना।'

शहजाद ने सलीम खान की तरफ से उनके पिता को वर्षों तक दिए गए सहयोग के बारे में भी बात की और कहा, 'सलीम अंकल ने भी उनका बहुत साथ दिया।'

राजपाल यादव: 2010 की फिल्म से शुरू हुआ मामला, अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; सिलसिलेवार तरीके से समझें चेक बाउंस केस

विज्ञापन

shahzad khan says his father Ajit Khan help Salman Khan father Salim Khan gives shelter in Bombay
अजीत खान, शहजाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने याद किए अपने शुरुआती दिन
अजीत खान (जिनका असली नाम हामिद अली खान था) अपने यादगार विलेन वाले किरदारों के लिए जाने जाते थे, जबकि सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर स्क्रीनराइटर में से एक बने। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया और बताया कि ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखने के बाद उनके पिता का क्या रिएक्शन था।

shahzad khan says his father Ajit Khan help Salman Khan father Salim Khan gives shelter in Bombay
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पिता का कैसा था रिएक्शन?
शहजाद ने बताया कि ‘अंदाज अपना अपना’ में उनके कॉमिक रोल पर उनके पिता का रिएक्शन वैसा नहीं था, जैसा उन्होंने सोचा था। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने कहा था कि तुमने जो भी किया है, उसे दोबारा मत करना। मैंने इतने वर्षों तक इतनी मेहनत की है और अपनी एक गंभीर छवि बनाई है। तुमने उसे पूरी तरह से कॉमेडी में बदल दिया है।''

शहजाद का वर्कफ्रंट
  • शहजाद ने आगे चलकर हिंदी फिल्मों में कई कॉमेडी और नेगेटिव रोल किए।
  • 1994 की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भल्ला का किरदार निभाकर काफी मशहूर हुए। 
  • बच्चों के शो 'शाका लाका बूम बूम' में टाइगर का रोल निभाकर भी वे टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए।
  • उनकी अन्य फिल्मों में 'बरसात', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'बड़े मियां छोटे मियां' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed