फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aryan To Yami Gautam Celebs gives reaction on Winning National Film Awards

नेशनल अवॉर्ड: कार्तिक ने शेयर की फोटो, यामी ने साझा किया वीडियो; पुरस्कार मिलने पर सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 22 Sep 2026 09:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Sep 2026 09:22 PM IST
सार

Celebs Reaction On National Award: आज एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड दिया है। सेलेब्स ने अवॉर्ड मिलने पर प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Kartik Aryan To Yami Gautam Celebs gives reaction on Winning National Film Awards
माता पिता के साथ कार्तिक आर्यन, यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज गुजरात में 72 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने के बाद कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस खबर में हम जानेंगे कि पुरस्कार मिलने पर कलाकारों ने क्या कहा है।
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर अभिनेता ने अपने माता-पिता के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इस पर उन्होंने लिखा 'सबसे अच्छे लम्हे में अपने माता-पिता के साथ'
विज्ञापन




यामी गौतम
यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर उन्होंने कहा है 'मैं अभी भी इस पल को महसूस करने की कोशिश कर रही हूं। किसी भी कलाकार के लिए यह बहुत गर्व और सम्मान की बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपाली गांगुली
अभिनेत्री रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली को गाने ‘आज की रात’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर रुपाली ने लिखा 'नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर की बेटी होने से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कोरियोग्राफर की बहन होने तक... मुझे बहुत गर्व है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)


संजय मिश्रा
'भक्षक' के लिए संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टिंग का सम्मान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की।



ममूटी
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को चौथी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। उन्होंने एक्स पर अवॉर्ड लेते हुए एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्हेंने लिखा 'जिन लोगों ने भी इतने वर्षों में मेरे काम को देखा, सपोर्ट किया, सराहा और उससे जुड़े रहे, उन सभी के लिए यह पल उतना ही खास है जितना मेरे लिए।'

मनोज मुंतशिर 
मनोज मुंतशिर ने अवॉर्ड लेते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'अमेठी का एक गुमनाम सा लड़का, 26 साल की अथक मेहनत के बाद, आज दूसरी बार भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुआ। अगर मैं ये कर सकता हूं, तो कोई भी कर सकता है। मेरे युवा साथियों, बस लगे रहो, डटे रहो और अपने माता-पिता का आशीर्वाद कमाते रहो। असंभव कुछ भी नहीं है!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir)


धनुष
अभिनेता धनुष ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अपने बेटों के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'जब आपकी लाइमलाइट कोई और ले जाए और आपको बुरा भी न लगे। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, पूरे दिल से आभार के साथ। यह मेरे फैंस के लिए है, जो मेरी हिम्मत का सहारा हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed